पीयूष चावला रोहित शर्मा

“रात 2:30 बजे रोहित ने मुझे मैसेज किया और कमरे में बुलाया”- हिटमैन को लेकर पीयूष चावला का बड़ा खुलासा

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे पीयूष चावला।

Rohit Sharma & Piyush Chawla (Photo Source: X)
Rohit Sharma & Piyush Chawla (Photo Source: X)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ लीडरशिप क्वालिटी के लिए भी जाने जाते हैं। भारतीय टीम और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित सबसे सफल कप्तान में से एक रहे हैं। जून में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित की कप्तानी में भारत चैंपियन बना था। रोहित के नेतृत्व में ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया था।

इस बीच दिग्गज लेग स्पिनर पीयूष चावला ने रोहित शर्मा और उनके बीच आधी रात को डेविड वॉर्नर को आउट करने के लिए हुई मीटिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। पिछले कुछ सालों में कई प्लेयर्स ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलने को लेकर अपना अनुभव बताया है। पीयूष चावला ने 2023 सीजन में 16 मैचों में 22 विकेट लिए थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने थे।

रोहित शर्मा की लीडरशिप को लेकर पीयूष चावला ने किया बड़ा खुलासा

पीयूष ने शुभंकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में उस घटना के बारे में बताया, जब रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को आउट करने का प्लान बनाने के लिए रात को 2:30 बजे उनको अपने कमरे में बुलाया था। चावला ने कहा, ”मैंने उनके साथ काफी क्रिकेट खेला है, इसलिए उनके साथ अच्छी बॉन्डिंग है। हम फील्ड के बाहर भी साथ में होते हैं।

एक बार रात में ढाई बजे उन्होंने मुझे मैसेज किया और पूछा, ”जगे हो? उन्होंने कागज पर एक फील्ड बनाया और उन्होंने मुझसे वॉर्नर को आउट करने के बारे में चर्चा की। उस समय भी वह यही सोच रहे थे कि वह मुझसे बेस्ट कैसे हासिल कर सकते हैं।”

चावला ने आगे कहा, “एक कप्तान होता है, फिर एक लीडर होता है। वह कप्तान नहीं है, वह लीडर हैं। चाहे वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप हो या 2024 टी20 वर्ल्ड कप, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उन्होंने इस तरह से टोन सेट किया कि अगले बल्लेबाजों के लिए इसे आसान बना दिया। वह एक सच्चे लीडर हैं। वह आपको पूरी छूट देते हैं।”

close whatsapp