'हम आर्थिक रूप से उतने मजबूत नहीं थे'- क्रिकेट के शुरूआती दिनों को लेकर बोले Rohit Sharma - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘हम आर्थिक रूप से उतने मजबूत नहीं थे’- क्रिकेट के शुरूआती दिनों को लेकर बोले Rohit Sharma

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे रोहित

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में मैन इन ब्लू की कप्तानी करने को एकदम तैयार हैं। तो वहीं भारतीय टीम रोहित की अगुवाई में वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना 8 अक्टूबर को चेन्नई में करने वाली है।

दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने इस मुकाबले से पहले क्रिकेट में अपने शुरूआती दिनों को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित का कहना है कि जब उन्होंने पेशेवर क्रिकेट की शुरूआत की थी तो उनकी आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी।

Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने कहा- एक पिता होने के नाते अब मैं एक दर्द और त्याग को समझ सकता हूं। अब मैं ये सोच सकता हूं कि मेरे माता-पिता के लिए मुझे छोड़ना कितना मुश्किल रहा होगा। अपने माता-पिता की पहली संतान होने की वजह से उन्हें शायद ये फैसला करना पड़ा। ऐसा नहीं था कि मेरी मां और पापा ऐसा करना चाहते थे, मेरे दादाजी बॉस थे, उनके नौ बच्चे थे।

रोहित ने आगे कहा- हम शुरू में आर्थिक रूप से उतने मजबूत नहीं थे। ये मुमकिन नहीं था कि हम जो चाहते वो हमें मिल जाएगा। लेकिन जब मेरे दादाजी जो कहते थे वह होता था, उनकी इस तरह की इज्जत थी। लेकिन अब जाकर महसूस हुआ कि यह उनका एक समझदारी भरा फैसला था।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज Hasan Ali के ससुर लियाकत खान ने जाहिर की अपनी दिली इच्छा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?