फैंस का प्यार देख दंग रह गए रोहित शर्मा, अपनी जान बचाने के लिए कार की ओर लगाई लंबी दौड़, यह रही वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

फैंस का प्यार देख दंग रह गए रोहित शर्मा, अपनी जान बचाने के लिए कार की ओर लगाई लंबी दौड़, यह रही वीडियो

रोहित शर्मा जो मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में अभ्यास कर रहे थे उन्हें अपने कार की ओर भागते हुए देखा गया और उनके पीछे तमाम फैंस भी तस्वीर और ऑटोग्राफ लेने के लिए दौड़ रहे थे।

Rohit SHarma (Pic Source-X)
Rohit SHarma (Pic Source-X)

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए मुंबई में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि अभ्यास सत्र के बाद उनके तमाम फैंस को रोहित शर्मा के लिए चेज करते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। रोहित शर्मा जो मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में अभ्यास कर रहे थे उन्हें अपने कार की ओर भागते हुए देखा गया और उनके पीछे तमाम फैंस भी तस्वीर और ऑटोग्राफ लेने के लिए दौड़ रहे थे।

बता दें कि, हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस दो मैच की टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि तमाम फैंस रोहित शर्मा का मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क से निकलने का इंतजार कर रहे हैं। रोहित शर्मा जैसे ही अभ्यास सत्र के बाद बाहर आए तमाम क्रिकेट फैंस को उनके लिए चीयर करते हुए देखा गया। रोहित शर्मा भी तमाम फैंस से अपील कर रहे थे कि वो प्रैक्टिस एरिया को छोड़ दें। जैसे ही भारतीय कप्तान RCP से बाहर निकले वो तुरंत अपनी कार की ओर भागे।

यह रही वीडियो:

टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैच की टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ने सिर्फ 42 रन बनाए थे। हालांकि कानपुर टेस्ट में उनकी कप्तानी में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी।

अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में हो रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम 74.24 के पॉइंट प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?