अफगानिस्तान दूसरे टी20 में रोहित शर्मा और विराट कोहली से बचकर रहना, अभ्यास सत्र में दोनों ही बल्लेबाजों ने जमकर बहाया पसीना - क्रिकट्रैकर हिंदी

अफगानिस्तान दूसरे टी20 में रोहित शर्मा और विराट कोहली से बचकर रहना, अभ्यास सत्र में दोनों ही बल्लेबाजों ने जमकर बहाया पसीना

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था।

India vs Afghanistan (Pic Source-Twitter)
India vs Afghanistan (Pic Source-Twitter)

आज यानी 14 जनवरी को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को अभ्यास सत्र में जमकर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया।

यही नहीं कुछ भारतीय फैंस इन दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी को देखने के लिए वहां पहुंचे हुए थे। इसी के साथ इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और जमकर चौके और छक्के लगाए। तमाम फैंस ने भी इन दोनों खिलाड़ियों के लिए चीयर किया।

बता दें, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए थे जबकि रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारण की वजह से पहले टी20 में नहीं खेल पाए थे। हालांकि अब यह दोनों ही खिलाड़ी दूसरे मैच में बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

इस साल वेस्टइंडीज और USA में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है और तमाम लोग इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तमाम भारतीय फैंस ही चाहते हैं कि रोहित और विराट इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी करें और अपनी टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाए।

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के अभ्यास सत्र की वीडियो को सोशल मीडिया पर किया साझा

पहले टी20 में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ने ओपनिंग की थी। शुभ्मन गिल की वजह से पहले रोहित शर्मा रनआउट हो गए और फिर युवा बल्लेबाज भी इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। ऐसा भी कहा जा सकता है कि अगर यशस्वी जायसवाल दूसरे टी20 में अनुपलब्ध रहते हैं तो रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली इस मैच में ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

फिलहाल तीन मैच की टी20 सीरीज में मेजबान 1-0 से आगे है। देखना यह होगा कि दूसरे टी20 को कौनसी टीम अपने नाम करती है? तमाम फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?