कैमरामैन को देखते ही भड़के रोहित शर्मा, गाली देकर ऑडियो बंद कराने के लिए धमकाने लगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

कैमरामैन को देखते ही भड़के रोहित शर्मा, गाली देकर ऑडियो बंद कराने के लिए धमकाने लगे

एक वीडियो हो रहा है रोहित का वायरल, जिसमें वो कैमरामैन से बात कर रहे हैं।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए IPL 2024 मिला-जुला रहा, जहां वो सालों बाद लीग में बतौर खिलाड़ी खेल रहे थे। बीच सीजन में खबर ये भी आई थी की रोहित शर्मा का ये MI के साथ आखिरी IPL होगा, इसी कड़ी में उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद काफी बवाल मचा था, ऐसे में इस बार कैमरा देखते ही रोहित ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया है।

सिर्फ रोहित शर्मा के लिए वानखेड़े आते थे फैन्स

जी हां, इस सीजन जब MI टीम ने वानखेड़े के मैदान पर अपना पहला मैच खेला था, तो फैन्स ने हार्दिक पांड्या को जमकर बू किया था और उनके खिलाफ नारे लगाए थे। इस बीच रोहित शर्मा को देखते ही फैन्स उत्साहित हो जाते थे और उन्हें मुंबई का राजा बता दिया था। ऐसा लगभग हर स्टेडियम में देखने को मिल रहा था इस सीजन और हार्दिक को किसी भी शहर में फैन्स ने सपोर्ट नहीं किया।

रोहित शर्मा का कैमरामैन पर फूटा गुस्सा

*एक वीडियो हो रहा है रोहित का वायरल, जिसमें वो कैमरामैन से बात कर रहे हैं।
*वायरल वीडियो में रोहित ने कैमरामैन को हाथ जोड़कर बोला ऑडियो बंद करो।
*आगे हिटमैन ने कहा कि- एक ऑडियो ने यार मेरी वाट लगाकर रख दी थी।
*अभिषेक नायर के साथ बातचीत के वायरल वीडियो की हिटमैन कर रहे थे बात।

इस वीडियो में रोहित शर्मा ने लगाई कैमरामैन से गुहार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ro🫧 (@rohitxclips)

सीजन के आखिरी मैच में मिला मेडल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

अब फोकस टी20 वर्ल्ड कप पर होगा

MI टीम का IPL 2024 में सफर खत्म हो चुका है, ऐसे में अब रोहित, हार्दिक और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों का फोकस टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर होगा। इस मेगा टूर्नामेंट का आगाज IPL के तुरंत बाद हो जाएगा, वहीं टीम इंडिया के ग्रुप में इस बार आयरलैंट, यूएई, पाकिस्तान और कनाडा है। साथ ही बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के करियर का ये आखिरी टी20 वर्ल्ड कप भी हो सकता है।

close whatsapp