Happy Birthday Rohit Sharma: रोहित शर्मा के 36वें जन्मदिन पर उनके द्वारा बनाए गए क्रिकेट रिकाॅर्ड्स पर एक नजर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Happy Birthday Rohit Sharma: रोहित शर्मा के 36वें जन्मदिन पर उनके द्वारा बनाए गए क्रिकेट रिकाॅर्ड्स पर एक नजर 

वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा

Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)
Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम और पांच बार आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल, रविवार को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं इस मौके पर रोहित को क्रिकेट जगत के साथ-साथ दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

बता दें कि साल 2007 में अपने डेब्यू के बाद से ही रोहित शर्मा कई क्रिकेट रिकाॅर्ड्स को अपने नाम कर चुके हैं। तो वहीं आज रोहित के जन्मदिन के मौके पर आइए आपको उनके द्वारा क्रिकेट में बनाए गए कुछ खास रिकाॅर्ड्स के बारे में बताते हैं-

रोहित शर्मा द्वारा बनाए गए कुछ खास क्रिकेट रिकाॅर्ड

1) रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में ऐसे एकलौते बल्लेबाज हैं जिनके नाम वनडे क्रिकेट में तीन शतक मौजूद हैं। जबकि सात अन्य बल्लेबाजों (सचिन तेंदलुकर, क्रिस गेल, फखर जमान, वीरेंद्र सहवाग, मार्टिन गुप्टिल, इशान किशन और शुभमन गिल) ने ये कारनामा सिर्फ 1 बार ही कर पाया है।

2) रोहित वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर (264 बनाम श्रींलका 2014) बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

3) रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चार शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे पीछे तीन शतक के साथ बाबर आजम, कोलिन मुनरो, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।

4) रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (526) लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद है। पहले नंबर पर 553 छक्कों के साथ क्रिस गेल मौजूद है।

5) रोहित टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (182) लगाने के मामले में पहले नंबर पर मौजूद है। उनके पीछे 173 छक्कों के साथ मार्टिल गुप्टिल है।

6) रोहित शर्मा ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 6 ट्राॅफी जीती हैं। (5 मुंबई इंडियंस के लिए और 1 डेक्कन चार्सज के लिए)

7) रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (250) लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

8) रोहित शर्मा सबसे ज्यादा 148 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं, उनसे पीछे 124 मैचों के साथ शोएब मलिक मौजूद हैं।

9) रोहित शर्मा वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। (33 बनाम श्रीलंका, 2014)

10) रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 5 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने यह कारनामा साल 2019 वर्ल्ड कप में किया था।

close whatsapp