क्या अश्विन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार मौके मिलने चाहिए? जानिए आरपी सिंह और आशीष नेहरा की राय
आरपी सिंह और आशीष नेहरा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करने की मांग की।
अद्यतन - अक्टूबर 1, 2022 4:56 अपराह्न

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए युजवेंद्र चहल से पहले भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा स्टार लेग-स्पिनर ने अब तक काफी मैच खेल चुके हैं, लेकिन अश्विन को अभी केवल एक मैच मिला है, इसलिए उन्हें गुवाहाटी में 2 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे T20I मैच में मौका मिलना चाहिए।
आपको बता दें, अनुभवी ऑफ-स्पिनर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I मैच बेहद किफायती गेंदबाजी की थी, उन्होंने अपने चार ओवरों में केवल आठ रन गंवाए थे। इस बीच, पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का भी मानना है कि अश्विन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष दो T20I मैचों में खेलने का मौका दिया जाना चाहिए।
अश्विन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार मौके मिलना चाहिए: आरपी सिंह और आशीष नेहरा
आरपी सिंह ने क्रिकबज के हवाले से कहा: “मुझे नहीं लगता कि भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई बदलाव करने की जरुरत है। भारत के लिए वर्तमान में छठे गेंदबाज की कमी सबसे बड़ी समस्या है। मुझे लगता है आर अश्विन के साथ पहले T20I में टीम इंडिया का संयोजन सही था। अगर आपने किसी सीनियर खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है, तो इसका साफ मकसद ये है कि आप उसे खिलाना चाहते हैं, भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले करना भी यही चाहिए, ताकि वह मैदान पर कुछ समय बिता पाए।”
वहीं आशीष नेहरा ने कहा: “मैं चाहता हूं कि अक्षर पटेल और आर अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस T20I सीरीज में लगातार खिलाया जाए, इसलिए मुझे नहीं लगता कि भारत को कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम अक्षर को निचले मध्य क्रम में बतौर बल्लेबाज के तौर पर देख रही है, वहीं अश्विन ने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है, जबकि चहल ने काफी मैच खेले हैं। इसलिए परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो भारत को पहले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही दूसरे मैच में उतरना चाहिए।”
यहां देखिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड –
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज।