IPL 2024: RR का विजय रथ जारी, MI के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने खेली नाबाद शतकीय पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: RR का विजय रथ जारी, MI के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने खेली नाबाद शतकीय पारी

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया।

RR vs MI (Pic SOurce-X)
RR vs MI (Pic SOurce-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला गया था। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने काफी निराशाजनक गेंदबाजी की और इसी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी।

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। टीम की ओर से तिलक वर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 45 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली। तिलक वर्मा के अलावा नेहाल वढेरा ने 24 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 49 रनों की शानदार पारी खेली।

इन दो बल्लेबाजों के अलावा मोहम्मद नबी ने 23 रनों का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा ने चार ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए जड़ा शानदार नाबाद शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 74 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से 104* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

उनकी इसी पारी की वजह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। यशस्वी के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 38* रनों का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से एकमात्र विकेट पीयूष चावला ने झटका।

https://twitter.com/IrfanPathan/status/1782473765340749842

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?