बीच IPL रियान पराग ने दिया RR टीम को धोखा, सोशल मीडिया पर किया RCB को सपोर्ट
RR टीम के बल्लेबाज रियान पराग का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
अद्यतन - May 10, 2024 12:39 pm

IPL 2024 में रियान पराग और उनकी टीम यानी की राजस्थान रॉयल्स गजब की लय में हैं, जिसे देख फैन्स में खुशी की लहर है। इस बीच युवा बल्लेबाज रियान का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई एक बार के लिए हैरान हो गया। वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को RCB टीम के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
अब तक कितने रन बनाए हैं रियान पराग ने?
वहीं RR टीम की तरफ से रियान पराग का अलग ही अवतार देखने को मिला है, जहां ये बल्लेबाज दमदार बल्लेबाजी कर रहा है। रियान ने अभी तक खेले गए 11 मैचों में कुल 436 रन बनाए हैं, इस दौरान बल्लेबाज ने 4 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। जिसे देख लग रहा है कि पराग जल्द ही टीम इंडिया में अपनी जगह बना सकते हैं और उनका घरेलू सीजन भी शानदार गया था।
रियान पराग ने इस वीडियो के जरिए अपनी ही RR टीम से लिया पंगा
*RR टीम के बल्लेबाज रियान पराग का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*बल्लेबाज पराग इस वीडियो में RCB बनाम पंजाब टीम का मैच देख रहे थे।
*वीडियो में पराग ने फैन्स से कहा की- आज का मैच कौन जीतेगा, RCB-RCB
*रियान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव आने का था, जहां वो होटल रूम में थे।
ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है बल्लेबाज रियान पराग का
Riyan Parag enjoying the batting of King Kohli.
– A True fanboy of the 🐐 pic.twitter.com/BLCPKjR4wI
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 10, 2024
कल के मैच का स्कोर कार्ड कुछ इस प्रकार था
अगला मैच कब है अब RR टीम का?
इस समय राजस्थान टीम अंक तालिका के दूसरे स्थान पर है, वहीं टीम अपने पिछले 2 मैच हारी है। ऐसे में संजू की टीम का अगला मैच चेन्नई से होगा, जो 12 मई के दिन खेला जाएगा। ये मैच जीतने के साथ ही राजस्थान टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी, वैसे इस टीम ने अभी तक 11 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 8 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद टीम के खाते में कुल 16 अंक हैं अभी।