RR vs CSK: अपनी टीम की खराब फील्डिंग देख खुद को रोक नहीं पाए कप्तान धोनी, बीच मैदान पर सबकी लगाई क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

RR vs CSK: अपनी टीम की खराब फील्डिंग देख खुद को रोक नहीं पाए कप्तान धोनी, बीच मैदान पर सबकी लगाई क्लास

चेन्नई सुपर किंग्स को यह मैच जीतने के लिए 203 रनों की दरकार है।

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

इस समय जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 37वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में आठ चौके और 4 छक्कों की मदद से 77 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा जोस बटलर ने 21 गेंदों में चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए।

मुकाबले के दौरान ऐसा देखा गया कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम की फील्डिंग से काफी नाराज थे और उन्हें इस मैच में काफी बार गुस्सा होते हुए देखा गया। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। अब ऐसे में अगर धोनी को गुस्सैल होते हुए देखा जाए तो यह किसी के लिए भी काफी हैरान कर देने वाली बात होगी।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के फील्डर्स ने काफी खराब फील्डिंग की। इसी वजह से धोनी को इस मैच में फील्डर्स के ऊपर गुस्सा करते हुए देखा गया। राजस्थान रॉयल्स के 16वें ओवर में मथीशा पथिराना ने हेटमायर को काफी अच्छी छोटी गेंद फेंकी जिसको वो समझ नहीं पाए। गेंद उनके हाथ में लगी और धोनी की ओर चली गई।

चेन्नई सुपर किंग्स को यह मैच जीतने के लिए 203 रनों की दरकार

धोनी जल्दी गेंद के पास आए और उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया। हालांकि सामने खड़े मथीशा पथिराना ने इस गेंद को रोक दिया। हेटमायर इस गेंद पर रन लेने के लिए भाग रहे थे और अगर CSK गेंदबाज ने इस गेंद को नहीं पकड़ा होता तो शायद राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रन आउट हो जाते। इस हादसे में भी धोनी को काफी गुस्सा होते हुए देखा गया।

बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ध्रुव जुरेल ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 15 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाए।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स इसमें पहले स्थान पर है। उन्होंने सात मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो उन्होंने 7 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स को यह मैच जीतने के लिए 203 रनों की दरकार है।

close whatsapp