RR vs DC मैच में यशस्वी जायसवाल ने खलील अहमद को दिखाए दिन में तारे; देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

RR vs DC मैच में यशस्वी जायसवाल ने खलील अहमद को दिखाए दिन में तारे; देखिए वीडियो

मुकेश कुमार ने यशस्वी जायसवाल की तूफानी पारी का अंत किया।

Yashasvi Jaiswal and Jos Buttler (Image Source: BCCI/IPL)
Yashasvi Jaiswal and Jos Buttler (Image Source: BCCI/IPL)

राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) इस समय गुवाहाटी के असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (आईपीएल 2023) के 11वें मैच में आमने-सामने है। इस मैच के पहले ओवर में युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने खलील अहमद की जो पिटाई की, वो देखने लायक थी।

यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज के खिलाफ पांच चौके लगाए, जो जारी आईपीएल 2023 का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वार्नर ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को गुवाहाटी में बल्लेबाजी के अनुकूल सतह पर पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। यह फैसला अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पर भारी पड़ गया, क्योंकि बाएं-हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने पहले ओवर में 20 रन लुटा दिए।

जब यशस्वी जायसवाल के बल्ले की धुन पर नाचे खलील अहमद

इस बीच, यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ चौके के साथ अपना खाता खोला और खलील को निराश होने के लिए मजबूर कर दिया। RR के सलामी बल्लेबाज ने अगली दो गेंदों पर भी चौके जड़ दिए और चौके की हैट्रिक बना ली। इसके बाद भी जायसवाल रुके नहीं, और दो और चौके जड़ दिए, इस प्रकार युवा बल्लेबाज ने पहले ओवर में खलील अहमद के खिलाफ पांच चौके बटोरते हुए फैंस का जबरदस्त मनोरंजन किया।

हालांकि, RR को विस्फोटक शुरुआत दिलाने के बाद यशस्वी जायसवाल 60 रन बनाकर मुकेश कुमार को अपना विकेट दे बैठे। जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 चौके और एक छक्का लगाया और मात्र 31 गेंदों में 60 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वह मुकेश की शार्ट गेंद का शिकार हो गए।

जायसवाल ने मुकेश कुमार द्वारा डाली गई शार्ट गेंद पर पुल शॉट खेला, लेकिन उन्हें एक मोटा बाहरी किनार मिला और गेंद गेंदबाज के बाईं ओर लपकी और DC के गेंदबाज ने उनके सिर के ऊपर से एक तेज कैच लपक लिया और RR स्टार की तूफानी पारी का अंत किया। इस समय RR का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 164 है।

close whatsapp