RR vs MI: शतक के बाद रोहित शर्मा ने यशस्वी जयसवाल को लगाया गले- Video देख हो जाएंगे इमोशनल

RR vs MI: शतक के बाद रोहित शर्मा ने यशस्वी जयसवाल को लगाया गले- Video देख हो जाएंगे इमोशनल

यशस्वी ने जब अपने शतक का जश्न मनाया, रोहित फील्डिंग कर रहे थे वह उन्होंने आकर जायसवाल को बधाई दी

ROHIT SHARMA AND YASHASVI (Photo Source: X/Twitter)
ROHIT SHARMA AND YASHASVI (Photo Source: X/Twitter)

Rohit Sharma hugs Yashasvi Jaiswal after his century: आईपीएल की शुरुआत से ही फॉर्म से जूझ रहे यशस्वी जायसवाल ने एक पारी से ही सभी का दिल जीत लिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक के साथ युवा बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा ठोक दिया है। जायसवाल ने 69 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए और न सिर्फ शतक, बल्कि उन्होंने टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई और राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के करीब ले जा चुके हैं।

सोमवर को जब जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाया तब रोहित शर्मा (भारत के कप्तान ) विपक्षी टीम में थे, लेकिन रोहित के चेहरे पर यशस्वी के प्रदर्शन की खुशी साफ झलक रही थी। मैच के बाद रोहित ने खुद आकर यशस्वी को उनके शतक पर बधाई दी और उन्हें प्यार से गले लगाया।

यशस्वी जायसवाल ने पिछले सीजन में भी वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाया था। अब उन्होंने मुंबई के खिलाफ अपना दूसरा आईपीएल शतक भी जड़ दिया है। इस सीजन में राजस्थान टीम का यह तीसरा शतक है, उनसे पहले जोस बटलर दो शतक लगा चुके हैं।

RR vs MI: यशस्वी जायसवाल को प्यार से रोहित शर्मा ने लगाया गले- देखें वीडियो 

यशस्वी के शतक का वीडियो जियो सिनेमा ने ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा- आईपीएल 2024 में शतक लगाने के बाद बगीचे में टहलता हुआ लड़का। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मजाक-मजाक में अपने साथियों को चेतावनी देते नजर आ रहे थे। इस सीरीज के बाद रोहित ने यशस्वी, ध्रुव जुरेल, सरफराज, शुभमन की फोटो पोस्ट की थी और कैप्शन लिखा था ‘बगीचे में घूमते लड़के’, तभी से इन खिलाड़ियों के लिए ‘बगीचे में घूमते लड़के’ मुहावरा इस्तेमाल किया जाने लगा है।

जैसे ही यशस्वी ने अपने शतक का जश्न मनाया, रोहित फील्डिंग कर रहे थे और उन्होंने आकर जायसवाल को बधाई दी और उनके लिए ताली बजाई। इसके बाद जैसे ही मैच खत्म हुआ रोहित शर्मा ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद दोनों मैच को लेकर बात करते नजर आए।

शतक के बाद जायसवाल ने क्या कहा-

“मैं शुरुआत से ही आनंद लेकर मैच खेल रहा था और मैंने यह सुनिश्चित किया की मैं अच्छे से बॉल देखकर शॉट्स लगा पाऊं। मैं जो अच्छा कर सकता हूं वह करने की कोशिश कर रहा हूं। कुछ दिन आपके लिए अच्छे होते हैं और कुछ दिन आपके लिए अच्छे नहीं होते। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं अपने सभी सीनियर खिलाड़ियों को मेरा मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

close whatsapp