दीपक हुड्डा की तूफानी बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा और संजय मांजरेकर
क्या आयरलैंड दौरे के बाद दीपक हुड्डा को लगातार मौके मिल पाएंगे?
अद्यतन - Jun 29, 2022 6:40 pm

पूर्व भारतीय खिलाड़ियों और क्रिकेट पंडित आकाश चोपड़ा और संजय मांजरेकर ने 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में खेले गए दूसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा की जमकर तारीफ की है।
दीपक हुड्डा पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस साल आईपीएल 2022 (IPL 2022) में नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए अपने बेहतरीन प्रदर्शन से राष्ट्रीय चयकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
क्या आयरलैंड दौरे के बाद दीपक हुड्डा को लगातार मौके मिल पाएंगे?
भारतीय ऑलराउंडर को आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया, और उन्हें दोनों टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने का मौका दिया गया। उन्होंने इन मौको का भरपूर फायदा उठाते हुए पहले T20I मैच में 29 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली और दूसरे T20I मैच में शतक लगा दिया।
दीपक हुड्डा ने दूसरे T20I मैच में आयरलैंड के खिलाफ 57 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को चार रनों से मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई। इस बेहतरीन पारी के साथ वह T20I क्रिकेट में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए है।
आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा: “दीपक हुड्डा आयरलैंड दौरे के दौरान सबसे आकर्षक खिलाड़ी रहे। उन्होंने पूरी सीरीज के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया। वह एक ऐसे व्यक्ति है, जिन्हे पर्याप्त मौके नहीं मिलते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के बाद आप उन्हें टीम में कैसे फिट करेंगे? आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए खिलाड़ियों का चयन मनोरंजक होने वाला है।”
Deepak Hooda owned this series. Totally. And he happens to be the man who’s not got enough chances…but how do you accommodate him when the senior guys are back? Run-up to the World Cup is going to be really entertaining…
— Aakash Chopra (@cricketaakash) June 28, 2022
वहीं दूसरी ओर संजय मांजरेकर ने ट्विटर पर कहा: “दीपक हुड्डा के लिए यह बेहद ही शानदार समय चल रहा है! उन्होंने इस मैच में बेहद ही अनूठे ढंग से बिग-हिटिंग के अवसर पैदा किए। उन्होंने सीम गेंदबाजों को चकमा देने के लिए अंतिम सेकंड में कदम बढ़ाए। उन्होंने स्टंप्स में फेंकी गई अच्छी गेंदों पर चौके लगाए। वह गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थे।”
What a phenomenal rise it’s been for Deepak Hooda! Unique way of creating opportunities for big hitting. Steps out at the last second to surprise the seam bowlers.Ends up hitting boundaries off good balls bowled in the stumps.Nightmare for bowlers! #INDvIRE
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) June 28, 2022