IPL 2024: ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा खुलासा, एक हफ्ते पहले ही धोनी ने…..
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - मार्च 22, 2024 8:22 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत आज यानी 22 मार्च से हो चुकी है। इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
टॉस के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी नई भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान बताया कि उन्हें एक हफ्ते पहले ही इस बारे में पता चला था कि उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स टीम में कप्तानी की भूमिका दी जाएगी।
ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान कहा कि, ‘काफी अच्छा लग रहा है लेकिन मैं अपने जूते को ही फिल करना चाहूंगा। कप्तानी के बारे में मुझे पिछले हफ्ते ही पता चला था लेकिन धोनी भाई ने मुझे पिछले साल ही इसके बारे में Hint दे दिया था।
सभी लोग यहां अनुभवी हैं और काफी बुरा लग रहा है कि Devon Conway और Pathirana हमारे साथ इस सीजन में नहीं है। हालांकि रचिन और Daryll उनकी जगह अच्छी तरह से ले सकते हैं। पिच काफी अच्छी लग रही है और दूसरी पारी में भी यह बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी होगी। हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं मिचेल, फिज, रचिन और Theekshana। घरेलू खिलाड़ी समीर रिजवी अपना डेब्यू कर रहे हैं।’
आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम फैंस यही चाहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।
ऋतुराज गायकवाड़ को जो नई भूमिका मिली है उसे उन्हें अच्छी तरह से निभाना होगा। अब देखना यह है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है?