ऋतुराज गायकवाड़ या रजत पाटीदार? CSK vs RCB क्लैश के दौरान किसने बनाए हैं ज्यादा रन

ऋतुराज गायकवाड़ या रजत पाटीदार? CSK vs RCB क्लैश के दौरान किसने बनाए हैं ज्यादा रन

Ruturaj Gaikwad & Rajat Patidar (Photo Source: Getty Images)
Ruturaj Gaikwad & Rajat Patidar (Photo Source: Getty Images)

CSK vs RCB: IPL 2025 में साउथ इंडियन डर्बी यानी की चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने सामने होंगी। यह मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे वहीं RCB की कमान युवा कप्तान रजत पाटीदार के कंधों पर होगी। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि, दोनों टीमों के कप्तान का रिकॉर्ड एक दूसरे की टीम के खिलाफ कैसा है।

RCB के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड

रुतुराज गायकवाड़ ने आरसीबी के खिलाफ 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28.42 की औसत और 122.08 की स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं। हालांकि उनके आंकड़े उतने अच्छे नहीं हैं, लेकिन उनका हाईएस्ट स्कोर 65* रन है। अपने नाम पर सिर्फ एक अर्धशतक के होने साथ, गायकवाड़ इस मैच में आरसीबी के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को बेहतर बनाने और अधिक प्रभावशाली पारियां खेलने की कोशिश करेंगे।

CSK के खिलाफ रजत पाटीदार का रिकॉर्ड

रजत पाटीदार ने CSK के खिलाफ तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.67 की औसत और 151.21 के शानदार स्ट्राइक रेट से 62 रन बनाए हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेली है, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट से उनका आक्रामक रवैया साफ झलकता है। पाटीदार ने अपनी क्षमता की झलक दिखाई है और उनका हाईएस्ट स्कोर 41 रन है, और अगर उन्हें और मौके दिए जाएं, तो वे CSK के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

CSK vs RCB: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख दार सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

close whatsapp