IPL 2024: LSG टीम हो जाए सतर्क, CSK के खिलाड़ियों ने किए श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: LSG टीम हो जाए सतर्क, CSK के खिलाड़ियों ने किए श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 का अपना अगला मुकाबला 19 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है।

Ruturaj Gaikwad, Shardul Thakur, Tushar Deshpande and Rajvardhan Hangargekar seek blessings at Siddhivinayak Temple in Mumbai (Pic Source-X)
Ruturaj Gaikwad, Shardul Thakur, Tushar Deshpande and Rajvardhan Hangargekar seek blessings at Siddhivinayak Temple in Mumbai (Pic Source-X)

चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम खिलाड़ियों ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 20 रनों से करारी शिकस्त दी थी। मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

अब चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 का अपना अगला मुकाबला 19 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है। हालांकि इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, तुषार देशपांडे, Shardul Thakur और Rajvardhan Hangargekar को सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करते हुए देखा गया। यही नहीं इन खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार वाले भी मौजूद थे।

युवा तेज गेंदबाज Rajvardhan Hangargekar ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है जिसमें इन चारों खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ यहां दर्शन करते हुए देखा गया।

Rajvardhan Hangrekar Insta Story
Rajvardhan Hangrekar Insta Story

चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक आईपीएल 2024 में किया है काफी अच्छा प्रदर्शन

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैच में चार में जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स आठ अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। अब लखनऊ के खिलाफ होने वाले मैच में भी चेन्नई टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

इस सीजन के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आप को कप्तानी पद से हटा दिया था जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने ऋतुराज गायकवाड़ को अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। ऋतुराज ने भी काफी अच्छी कप्तानी की है और कई युवा खिलाड़ियों ने भी इस सीजन में अपनी छाप छोड़ी है। बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। उन्होंने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?