SA20 2024: आईपीएल को लेकर एडेन मार्कराम और डेविड मिलर ने SA20 की तारीफ में कह दी बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA20 2024: आईपीएल को लेकर एडेन मार्कराम और डेविड मिलर ने SA20 की तारीफ में कह दी बड़ी बात

SA20 का दूसरा सीजन 10 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।

Aiden Markram and David Miller. (Image Source: SA20)
Aiden Markram and David Miller. (Image Source: SA20)

दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी-20 फ्रेंचाइजी लीग SA20 का दूसरा सीजन 10 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। SA20 2024 में दुनिया भर के कई सितारे एक महीने तक एक्शन में नजर आएंगे। आगामी सीजन से पहले एडेन मार्कराम (Aiden Markram) और डेविड मिलर (David Miller) ने SA20 की जमकर तारीफ की।

आपको बता दें, सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पिछले साल फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर SA20 का पहला खिताब जीता था। अब आगामी SA20 2024 के आगाज से पहले सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) ने कहा कि SA20 में युवा प्रतिभाओं को निखारने और दक्षिण अफ्रीका की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बनने की क्षमता है।

SA20 बहुत रोमांचक है: Aiden Markram

एडेन मार्कराम ने कैप्टैन्स मीट के दौरान प्रेस को बताया: “SA20 बहुत रोमांचक है। पिछले साल इसका हिस्सा बनना उतना ही शानदार अनुभव था, जितना यह टूर्नामेंट जबरदस्त था। मेरा मानना है कि यह एक शानदार शुरुआत थी, और आगे चलकर SA20 एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट होगा। पूरी दुनिया में आईपीएल का बोलबाला है, क्योंकि यह इतने सालों से इतना सफल रहा है। मुझे लगता है कि SA20 प्रत्येक खिलाड़ी को बेहतरीन प्लेयर के रूप में तराश सकता है।”

यहां पढ़िए: केशव महाराज ने अपने ‘एंट्री सॉन्ग राम सिया राम’ को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज और पार्ल रॉयल्स के कप्तान डेविड मिलर (David Miller) ने कहा कि SA20 आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए शानदार तैयारी प्रदान करेगा, क्योंकि SA20 के कई प्रमुख खिलाड़ी आईपीएल में भी खेलेंगे।

मैं इस सीजन के लिए बहुत उत्साहित हूं: David Miller

डेविड मिलर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा: “मैं इस सीजन के लिए बहुत उत्साहित हूं। हमें पिछले सीजन में जो सफलता मिली, उसे देखकर मैं इस साल हमारी लीग में खेलने के लिए बेताब हूं। देश भर में भारी संख्या में फैंस, ढेर सारा मनोरंजन और शानदार खिलाड़ी, यह एक परफेक्ट रोमांच देने वाला है। आईपीएल के बाद SA20 सबसे बड़ी लीग है, इसलिए आप जितने अधिक मैच खेलेंगे, उतना अधिक अनुभव प्राप्त करेंगे। इसलिए यह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए हमारी तैयारी में मदद करेगा। यह मेगा इवेंट के लिए हमें एक शानदार मंच प्रदान करने जा रहा है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?