SA vs IND: दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका की जीत में चमके Tristan Stubbs, काम ना आया टीम इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती का पंजा - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND: दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका की जीत में चमके Tristan Stubbs, काम ना आया टीम इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती का पंजा

सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से हराया।

SA vs IND (Pic Source-X)
SA vs IND (Pic Source-X)

सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से हराया। इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने काफी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन वो अपनी टीम को मैच जिताने में नाकाम रहे।

बता दें कि, टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 124 रन बनाए। टीम की ओर से हार्दिक पांड्या ने 39* रनों की पारी खेली जबकि अक्षर पटेल ने 27 रनों का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 20 रन बनाए। पिछले मैच के शतकवीर संजू सैमसन बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए जबकि अभिषेक शर्मा चार रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव भी 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए जबकि रिंकू सिंह भी सिर्फ 9 रन ही बना पाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और टीम इंडिया के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने टी20 सीरीज में की बराबरी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका भी लगातार अंतराल में अपने विकेट खोते रहे। रीजा हेंड्रिक्स ने 24 रन बनाए जबकि कप्तान एडन मार्करम तीन रन बनाकर आउट हो गए। Ryan Rickelton भी 13 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार हुए। डेविड मिलर बिना खाता खोले ही आउट हो गए जबकि हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 7 रन बनाए।

हालांकि मेजबान की ओर से Tristan Stubbs ने 47* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट झटके जबकि रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने चार मैच की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 13 नवंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका को अगर इस सीरीज में बढ़त बनानी है तो उन्हें आगामी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?