भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले टेम्बा बावुमा ने उमरान मलिक को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले टेम्बा बावुमा ने उमरान मलिक को लेकर दिया बड़ा बयान

उमरान मलिक ने SRH की ओर से खेलते हुए 14 मुकाबलों में 22 विकेट लिए थे। यही नहीं उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ एक ही मुकाबले में 5 विकेट झटके थे।

Temba Bavuma
Temba Bavuma. (Photo Source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भारत के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक के गेंदबाजी को खेलने की संभावनाओं पर अपनी राय रखी है।  IPL 2022 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उमरान मलिक को दक्षिण अफ्रीका सीरीज में पहली बार भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका मिला है।

मलिक ने IPL 2022 के पूरे सीजन में 150 किमी प्रति घंटे ज्यादा की गति से गेंदबाजी की और बल्लेबाजों के सामने मुश्किलें खड़ी की। वो IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते हुए 14 मैचों में 22 विकेट लिए थे। यही नहीं मलिक ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ एक ही मुकाबले में 5 विकेट झटके थे।

उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम से पहली बार खेलने को मिला है। अब वो 9 जून से शुरू हो रही दक्षिण अफ्रीका की 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भी वह खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

‘कोई भी बल्लेबाज 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी नहीं खेलना चाहता’

साउथ अफ्रीका ने अपनी सबसे मजबूत टीम भारतीय दौरे के लिए चयनित की है। टीम की कप्तानी का जिम्मा टेम्बा बावुमा को मिला है। बावुमा का प्रदर्शन हाल ही में इंडिया के खिलाफ हुए टेस्ट और वनडे मुकाबलों में काफी सराहनीय रहा था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हुए दो टेस्ट मुकाबलों में भी दो अर्धशतक जड़े थे।

हालांकि भारतीय टीम अपने सीनियर खिलाड़ियों के बिना इस सीरीज में खेलने उतरेगी। बीसीसीआई ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया है। वहीं दूसरी ओर अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान की मानें तो भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस समय फॉर्म में है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम दक्षिण अफ्रीका में तेज गेंदबाजों को खेलकर बड़े हुए हैं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज यह नहीं चाहता कि वो 150 किमी प्रति घंटे की गति की गेंदबाजी खेले।

उन्होंने कहा कि लेकिन आपको पूरी तैयारी के साथ आना चाहिए। हमारे पास भी कुछ गेंदबाज हैं जो 150 किमी प्रति घंटे की गति से गेंद फेंक सकते हैं। तो हम लोग भी किसी से कम नहीं हैं। हमारी टीम में भी कगिसो राबाडा, लुंगी एन्गिडी, एनरिक नॉखिया और मार्को यान्सिन हैं, जो इस गति से गेंदबाजी फेंकने में सक्षम हैं।

हालांकि, मैं ये कहना चाहूंगा कि उमरान मलिक एक बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, जो बहुत आगे जाएंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह अपना IPL प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जारी रखेंगे।

close whatsapp