SA vs IND 2023-24: भारत को लगा तगड़ा झटका; केप टाउन टेस्ट से पहले नेट सेशन के दौरान बुरी तरह चोटिल हुआ यह स्टार ऑलराउंडर - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND 2023-24: भारत को लगा तगड़ा झटका; केप टाउन टेस्ट से पहले नेट सेशन के दौरान बुरी तरह चोटिल हुआ यह स्टार ऑलराउंडर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा।

Rohit Sharma. (Image Source: PTI X)
Rohit Sharma. (Image Source: PTI X)

India’s tour of South Africa 2023-24, SA vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। सबसे पहले टीम इंडिया (Team India) को सेंचुरियन में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मुकाबले में एक पारी और 32 रनों की करारी मात झेलनी पड़ी, जिसके बाद उन्हें स्लो ओवर रेट के लिए फाइन के साथ-साथ WTC अंक भी गंवाने पड़े।

अब एक और चिंताजनक खबर भारतीय खेमे से सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के सिम गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) नेट सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं, जो रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया (Team India) के लिए अच्छी खबर नहीं है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं Shardul Thakur

PTI के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम को जल्द बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को 30 दिसंबर को नेट्स पर बल्लेबाजी के दौरान कंधे पर चोट लग गई है। ठाकुर केपटाउन में 3 जनवरी से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट से चूक सकते हैं।

यहां पढ़िए: जब मैच के बीच एक हसीना को देखने के लिए, विराट कोहली ने भी रोक दी बल्लेबाजी

फिलहाल, इसकी कोई जानकारी नहीं है कि शार्दुल की चोट को स्कैन की जरूरत है या नहीं, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो स्कैनिंग के जरिए चोट की गहराई का पता लगाया जा सकता है। इस बीच, शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) शॉर्ट गेंद द्वारा हिट किए जाने के बाद काफी तकलीफ में नजर आ रहे थे और नेट सेशन के दौरान गेंदबाजी भी नहीं कर पाए। वह थ्रोडाउन नेट सेशन में भाग लेने वाले पहले खिलाड़ी थे।

शार्दुल ठाकुर का बायां कंधा हुआ घायल

शार्दुल को टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के थ्रोडाउन का सामना करते समय बाएं कंधे पर चोट लगी है। यह घटना नेट सेशन के लगभग 15 मिनट बाद हुई, जब विक्रम राठौर ने एक थ्रोडाउन डाला जो लेंथ से ऊपर थी। ठाकुर उस शॉर्ट गेंद का बचाव करने में असफल रहे, जो उनके बाएं कंधे पर लगी और वह तुरंत दर्द से चिल्ला उठे। हालांकि, भारतीय ऑलराउंडर ने नेट्स में बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन वह गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?