SA vs IND 2023-24: फेयरवेल टेस्ट में डीन एल्गर बल्ले से नहीं दिखा पाए दम, लेकिन दक्षिण अफ्रीका टीम से मिले सम्मान से आंखे हुई नम - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND 2023-24: फेयरवेल टेस्ट में डीन एल्गर बल्ले से नहीं दिखा पाए दम, लेकिन दक्षिण अफ्रीका टीम से मिले सम्मान से आंखे हुई नम

डीन एल्गर केपटाउन टेस्ट में भारत के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

Dean Elgar. (Image Source: X)
Dean Elgar. (Image Source: X)

India’s tour of South Africa 2023-24, SA vs IND: दक्षिण अफ्रीका के स्टैंड-इन कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) आज यानी 4 जनवरी को आखिरी बार अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए नजर आए।

आपको बता दें, टीम इंडिया ने केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से मात देकर 1-1 से टेस्ट सीरीज बराबर की। वहीं दूसरी ओर, केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए दूसरे और अंतिम के साथ डीन एल्गर (Dean Elgar) टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं।

SA vs IND दूसरे टेस्ट में Dean Elgar को दक्षिण अफ्रीका टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया

इस बीच, डीन एल्गर (Dean Elgar) को 4 जनवरी को केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन प्रोटियाज क्रिकेटर के रूप में आखिरी बार मैदान पर उतरने पर उनके साथियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यह दिग्गज क्रिकेटर के लिए काफी इमोशनल पल था।

यहां पढ़िए: SA vs IND: ‘जो Ash ने तुम्हारे साथ किया था उससे ज्यादा…’- मैदान में डीन एल्गर को किंग कोहली ने दिया तीखा जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले एल्गर का फैंस ने न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में जोरदार स्वागत किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने भी हाथ लहराकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें धन्यवाद दिया।

जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में डीन एल्गर (Dean Elgar) के सम्मान में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान स्टार बल्लेबाज खुश और इमोशनल नजर आ रहे थे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वायरल वीडियो –

 

आपको बता दें, भारत के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में 186 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले 36 वर्षीय एल्गर केपटाउन टेस्ट में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।दक्षिण अफ्रीका के स्टैंड-इन कप्तान ने दूसरे टेस्ट मैच की दो पारियों में केवल 4 और 12 रन बनाए। उन्होंने 85 टेस्ट मैचों में 5331 रनों के साथ अपना करियर समाप्त किया। एल्गर ने अपने टेस्ट करियर में कुल 14 शतक और 23 टेस्ट अर्द्धशतक लगाए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?