SA vs IND, 2nd Test Match Prediction आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा South Africa vs India के बीच का मैच?

SA vs IND, 2nd Test Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

03 जनवरी से खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच।

RSA v IND (Photo Source: Getty Images)
RSA v IND (Photo Source: Getty Images)

SA vs IND, 2nd Test Match Prediction: भारतीय टीम एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला टेस्‍ट सीरीज जीतने से चूक गई। रोहित शर्मा वाली टीम इंडिया को सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्‍ट में एक पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब टीम इंडिया की कोशिश केपटाउन में होने वाले दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने पर होगी।

3 जनवरी से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम की अच्छी खबर आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रवींद्र जडेजा पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की टीम ठीक वैसा ही प्रदर्शन करना चाहेगी जैसा उन्होंने सेंचुरियन में किया था।

SA vs IND (मैच डिटेल्स) Match Details:

मुकाबले जानकारी
मैच साउथ अफ्रीका बनाम भारत, 2nd Test
वेन्यू न्यूलैंड्स स्टेडियम, केपटाउन
तारीख और समय बुधवार, जनवरी 03 1:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network, Disney+Hotstar

SA vs IND: न्यूलैंड्स स्टेडियम, केपटाउन की पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच केपाटउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाना है। केपटाउन के इस ग्राउंड पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। पिच से मिलने वाले बाउंस की मदद से तेज गेंदबाज कहर बनकर टूटते हैं। यही वजह है कि इस मैदान पर काफी कम टेस्ट मैचों का नतीजा ड्रॉ के रूप में आता है। बल्लेबाजों के लिए केपटाउन में रन बनाना काफी मुश्किल काम रहता है।

SA vs IND हेड टू हेड रिकॉर्ड Head-to-Head Record टेस्ट में

खेले गए कुल मैच 43
साउथ अफ्रीका जीता 18
भारत जीता 15
ड्रॉ 10
First Played
13 November, 1992
Last Played
26 December, 2023

SA vs IND (संभावित प्लेइंग XI) Predicted Playing XI:

भारत: India

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

दक्षिण अफ्रीका: South Africa

डीन एल्गर (कप्तान), ज़ुबैर हमजा, कीगन पीटरसन, टोनी डी जोरजी, एडन मार्करम, काईल वैरेन, मार्को जेनसन, कगिसो रबाडा, लूंगी एनगिडी, नांद्रे बर्गर, वियान मुल्डर

SA vs IND: 1st Test Match Prediction

(संभावित बेस्ट बल्लेबाज: केएल राहुल)

सेंचुरियन टेस्ट मैच की पहली पारी में जहां अन्य भारतीय रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे, वहीं केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर सभी को एक बार फिर अपने टैलेंट और स्किल का परिचय दिया। ऐसे में केएल राहुल से दूसरे टेस्ट मैच में भी फैंस एक बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे।

(संभावित बेस्ट गेंदबाज: कगिसो रबाडा)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इस दूसरे टेस्ट मैच में कगिसो रबाडा बेस्ट गेंदबाज बन कर सामने आ सकते हैं। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रबाडा ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। ऐसे में इस टेस्ट मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों को उनके खिलाफ संघर्ष करना पड़ सकता है।

SA vs IND: 2nd Test Match Prediction: आज के मैच की भविष्यवाणी

दक्षिण अफ्रीका जीतेगा इस मैच को

यह भी पढ़ें: SA vs IND Dream11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट, दूसरे टेस्ट मैच के लिए

close whatsapp