SA vs IND, 2nd T20I आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा South Africa vs India के बीच का मैच?

SA vs IND, 2nd T20I Match Prediction: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच दूसरे टी20 मैच में कौन मारेगा बाजी?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

SA vs IND (Photo Source: Getty Images)
SA vs IND (Photo Source: Getty Images)

SA vs IND, 2nd T20I Match Preview (मैच प्रीव्यू):

साउथ अफ्रीका (South Africa) और भारत (India) के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को गकेबरहा में खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने 61 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बोर्ड पर लगाए थे।

संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 107 रन की तूफानी पारी खेली थी। साउथ अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवरों में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए थे।

SA vs IND, 2nd T20I Match Details (साउथ अफ्रीका बनाम भारत मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच साउथ अफ्रीका बनाम भारत, दूसरा टी20
वेन्यू सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम, गकेबरहा
दिन और समय 10 नवंबर, रात 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Sports18 Network & Jio Cinema App

SA vs IND Head-to-Head Records in T20Is (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 18
साउथ अफ्रीका ने जीते 11
भारत ने जीते 16
नो रिजल्ट 01
टाई 00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम, गकेबरहा की पिच पर अक्सर गेंदबाज और खासकर स्पिनरों को काफी मदद मिलती है। यहां बल्लेबाज भी अपना जौहर दखा सकते हैं। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

साउथ अफ्रीका (South Africa):

एडेन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूगर, मार्को जेनसेन, गेराल्ड कोएत्जी, एंडिले सिमलेन, नकाबायोमजी पीटर

भारत (India):

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

यहां देखें- South Africa vs India, 2nd T20I Dream11 Prediction

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- संजू सैमसन

संजू सैमसन ने पहले टी20 मैच में 50 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 107 रन की पारी खेली थी। वह दूसरे टी20 में भी फॉर्म बरकरार रख सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मैच में 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए थे। वह दूसरे टी20 मैच में भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

SA vs IND, 2nd T20I Today’s Match Prediction: भारतीय टीम दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 180-190

भारत ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 30-40

पहली पारी का स्कोर- 150-160

भारत ने जीत दर्ज की

यहां देखें- South Africa vs India, 2nd T20I Live Score 

close whatsapp