ऋषि धवन के मास्क से चेन्नई के बल्लेबाजों का ध्यान भंग हो गया!
ऋषि धवन का मास्क सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है
अद्यतन - Apr 26, 2022 10:46 am

कल चेन्नई के खिलाफ हुए मैच में पंजाब की तरफ से शिखर धवन और ऋषि धवन ने कमाल कर दिया। जहां एक धवन का बल्ला बोला, तो वहीं दूसरे धवन ने आखिरी ओवर में चेन्नई को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। साथ ही इस दौरान ऋषि धवन ने शिखर धवन से ज्यादा सुर्खियां बटोरी, जिसका कारण था गेंदबाजी के दौरान उनके चेहरे पर लगा मास्क। जी हां, जैसे ही ऋषि धवन गेंदबाजी करने आए तो उनके चेहरे पर एक प्लास्टिक का मास्क था और जिसे देख हर कोई हैरान था।
ऋषि धवन ने मैच में क्यों पहन रखा था ये स्पेशल मास्क?
क्रिकेटर ऋषि धवन की कहानी भी बेहद दिलचस्प है, हिमाचल प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस खिलाड़ी ने आईपीएल में 6 साल बाद एंट्री की है। जहां इस बार के मेगा ऑक्शन में पंजाब टीम ने इस ऑलराउंडर को 55 लाख में खरीदा, इससे पहले भी ऋषि पंजाब टीम के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। साथ ही इस बार ऋषि धवन की कप्तानी में ही हिमाचल प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी अपने नाम की थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि ये खिलाड़ी फिर से टीम इंडिया में वापसी कर लेगा।
*कुछ समय पहले ऋषि धवन की नाक पर लगी थी गेंद।
*जिसके बाद इस खिलाड़ी की नाक की हुई थी छोटी सी सर्जरी।
*नाक पर फिर ना लग जाए चोट, इसिलए धवन ने पहना था मास्क।
*इस मास्क को आप फेस शील्ड भी बोल सकते हैं।
ये खिलाड़ी ही रहा मैच का हीरो
वहीं कल के मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे, जहां बल्लेबाजी में टीम की तरफ से धवन ने 88 रन बनाए। दूसरी ओर चेन्नई की टीम सिर्फ 176 रन ही बना पाई और पंजाब ने इस मैच को 11 रन से जीत लिया, इस दौरान मैच का आखिरी ओवर धवन ने डाला था और उन्होंने इसी आखिरी ओर में धोनी को आउट कर CSK के जीत के सपने को तोड़ दिया।