ODI World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ मैच से बाहर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ मैच से बाहर 

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का चौथा मैच साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। 

Sri Lanka Team (Image Source: ICC Twitter)
Sri Lanka Team (Image Source: ICC Twitter)

5 अक्टूबर से भारत में शुरू हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में क्रिकेट फैंस को कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। तो वहीं इस आज 7 अक्टूबर, शनिवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मैच साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है।

हालांकि, इस मुकाबले के शुरू होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि इंजरी के कारण इस मुकाबले में श्रीलंका के स्टार स्पिन गेंदबाज महीश तीक्ष्णा (Maheesh Theekshana) हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

बता दें लंकाई टीम के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले महीश को लेकर कहा- तीक्ष्णा अभी भी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, इसलिए वह इस गेम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। लेकिन हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही उपलब्ध होंगे। टीम में बाकी सब खिलाड़ी ठीक हैं।

एशिया कप में चोटिल हुए थे महीश तीक्ष्णा

बता दें कि महीश तीक्ष्णा एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ एक मुकाबले में इंजर्ड हो गए थे, लेकिन श्रीलंकाई मैनेजमेंट को पूरी तरह से यकीन था कि वे वर्ल्ड कप के पहले मैच के लिए पूरी तरह मैच फिटनेस हासिल कर लेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस मुकबाले में महीश तीक्ष्णा की कमी श्रीलंका को कितनी खलती हुई नजर आती है?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन:

पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेल्लालागे, दुशान हेमंथा, लाहिरू कुमारा और मथीशा पथिराना।

ये भी पढ़ें- PAK vs NED: डच बल्लेबाज ने Haris Rauf से लिए मजे, छक्का जड़ने के बाद मारी आंख

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?