SA vs SL: बल्लेबाजों के ताबड़तोड़ शतक और गेंदबाजों के कमाल से विरोधियों पर भारी पड़ी साउथ अफ्रीका, श्रीलंका की 102 रनों से शर्मनाक हार - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs SL: बल्लेबाजों के ताबड़तोड़ शतक और गेंदबाजों के कमाल से विरोधियों पर भारी पड़ी साउथ अफ्रीका, श्रीलंका की 102 रनों से शर्मनाक हार

वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 102 रनों से जीत दर्ज की।

South Africa Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
South Africa Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

SA vs SL: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच 7 अक्टूबर को दिल्ली में खेला गया। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने (SA vs SL) टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, लेकिन यह फैसला श्रीलंका पर ही उलटा पड़ गया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 428 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने शानदार लड़ाई लड़ी लेकिन टीम 44.5 ओवरों में 326 रनों पर ऑलआउट हो गई और साउथ अफ्रीका ने 102 रनों से जीत दर्ज की।

SA vs SL: डी कॉक, रासी और मार्करम ने जड़ा शतक

श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरूआत नहीं मिली थी। कप्तान टेम्बा बावुमा दूसरे ही ओवर में 5 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन फिर क्विंटन डी कॉक और रासी वैन डर डुसेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 204 रनों की दोहरी शतकीय साझेदारी हुई। क्विंटन डी कॉक ने 84 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रनों की पारी खेली।

रासी वैन डर डुसेन ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रनों की पारी खेली। डी कॉक और डुसेन के शतक के बाद एडन मार्करम ने भी (SA vs SL) अपना शानदार खेल दिखाया। एडन मार्करम ने 54 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 106 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

इनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने (32 रन) और डेविड मिलर ने (39 रन) की पारी खेल अहम योगदान दिया। वहीं श्रीलंकाई गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो दिलशन मदुशंका ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किया। वहीं कसुन रजिथा, मथीशा पथिराना और दुनिथ वेलालेग के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे ढेर हुई श्रीलंका

SA vs SL: साउथ अफ्रीका के सामने 428 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को झटका दूसरे ही ओवर में लगा। जब पाथुम निशांका दूसरे ही ओवर में मार्को जेनसेन के हाथों शून्य पर पवेलियन लौट गए। कुसल मेंडिस और चरिथ असलांका ने टीम के लिए चार्ज संभाला और अच्छी पारी खेली।

कुसल मेंडिस ने 42 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली। चरिथ असलांका ने 65 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेली। कप्तान दसुन शनाका ने पारी के 37वें ओवर में 23 रन बटोरकर खेल का गियर बदला था।

लेकिन वह पारी के 40वें ओवर में 62 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका 326 रनों पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोट्जी ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं मार्को जेनसेन, कगिसो रबाडा, और केशव महाराज के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

साउथ अफ्रीका के जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/Hoshiyar_Mahar/status/1710700039549423729

close whatsapp