SA20 2023: डेविड मिलर ने डाइव लगाकर लिया हैरान कर देने वाला कैच; आप भी देखिए दक्षिण अफ्रीकी स्टार का कारनामा
डेविड मिलर ने निश्चित ही SA20 लीग का अब तक का सबसे बेहतरीन कैच लपका था।
अद्यतन - जनवरी 23, 2023 11:47 पूर्वाह्न

दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर डेविड मिलर ने जारी SA20 2023 के 18वें मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पार्ल रॉयल्स को प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट की जीत दिलाई। पार्ल रॉयल्स के कप्तान ने 22 जनवरी को बोलैंड पार्क में खेले गए SA20 2023 के लीग मैच में न सिर्फ बेहतरीन फील्डिंग की, बल्कि तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम ओवर में शानदार जीत भी दिलाई।
डेविड मिलर ने 14 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 28 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और पार्ल रॉयल्स को प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ 159 रनों का लक्ष्य दो गेंदे शेष रहते ही हासिल करने में मदद की। इस जीत के साथ रॉयल्स की SA20 2023 लीग के प्लेऑफ क्वालीफिकेशन की उम्मीदें बरकरार है।
डेविड मिलर की फील्डिंग का कोई जवाब नहीं
आपको बता दें, मिलर ने आक्रामक बल्लेबाजी से पहले अपनी दमदार फील्डिंग से सभी का ध्यान खिंचा, जब उन्होंने कुसल मेंडिस का कैच लिया। पार्ल रॉयल्स के कप्तान को प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
इस बीच, प्रिटोरिया कैपिटल्स की पारी के 8वें ओवर में डेविड मिलर की हैरतअंगेज फील्डिंग ने तबरेज शम्सी को कुसल मेंडिस का विकेट लेने में मदद की। दरअसल, मेंडिस ने गेंद को हवा में खेला, और ऐसा लग रहा था कि गेंद उस क्षेत्र में लैंड करेगी, जहां कोई फील्डर तैनात नहीं था, ऐसे में मिलर ने अपनी विपरीत दिशा में दौड़ लगाई और आगे की ओर गोता लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। इस तरह कुसल मेंडिस को 26 गेंदों में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।
यहां देखिए डेविड मिलर के हैरतअंगेज कारनामें का वीडियो
It's been a while since we've had a clean, 1 handed catch from the crowds
🤔
Looks like David Miller decided to show the Boland Park faithful how to take a one-hander if they want to stand a chance at the #Betway Catch 2 Million 👏#SA20 #PRvPC | @Betway_India pic.twitter.com/2xaKVZr3qt— Betway SA20 (@SA20_League) January 22, 2023
मिलर ने निश्चित ही SA20 टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच लपका था और अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई थी। आपको बता दें, जारी SA20 2023 में पार्ल रॉयल्स का अगला मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ 24 जनवरी को है। रॉयल्स SA20 लीग की अंकतालिका में इस समय 7 मैचों में 3 जीत और 13 अंको के साथ चौथे स्थान पर है।