SA20 2025: नीलामी में शमर जोसेफ को खरीदकर एलन डोनाल्ड हुए खुश; पढ़ें क्या कहा?

SA20 2025: नीलामी में शमर जोसेफ को खरीदकर एलन डोनाल्ड हुए खुश; पढ़ें क्या कहा?

एलन डोनाल्ड ने वेस्टइंडीज के उभरते हुए तेज गेंदबाज शमर जोसेफ की जमकर तारीफ की, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में खेले गए टेस्ट मैच में अपने दम पर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी।

SA 2025 (Source X)
SA 2025 (Source X)

SA20 के तीसरे संस्करण के शुरू होने में अभी तीन महीने से अधिक का समय बाकी है, और टूर्नामेंट के लिए नीलामी मंगलवार को संपन्न हुई। दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर एलन डोनाल्ड, जो अपनी तेज गेंदबाजी और मैदान पर आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं, अब SA20 सीजन के आगामी सत्र में डरबन सुपर जायंट्स (DSG) के साथ एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।

SA20 सीजन की शुरुआत जनवरी के शुरुआती दिनों में होने वाली है और एलन डोनाल्ड की उपस्थिति टीम में एक नया जोश और ताकत लाने वाली है। एक विशेष इटरव्यू में, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने अपने अनुभव साझा किए, जहां उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने की उत्सुकता, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के प्रति गर्व और अपने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने वेस्टइंडीज के युवा गेंदबाज शमर जोसेफ की जमकर तारीफ की।

टीम के गेंदबाजी लाइन-अप पर एलन डोनाल्ड ने क्या कहा

उन्होंने कहा, “हम रिचर्ड ग्लीसन को साइन करने पर विचार कर रहे थे, लेकिन जब वह नहीं हो पाया, तो हमें जल्दी से अन्य विकल्पों पर सोचना पड़ा। हमने जोश लिटिल और शमर जोसेफ जैसे युवा खिलाड़ियों पर ध्यान दिया, और आखिरकार हमने जोसेफ को चुना। हमारे लिए यह जरूरी था कि हमारे पास पर्याप्त तेज गेंदबाज हों।”

एलन डोनाल्ड ने की शमर जोसेफ की प्रशंसा

एलन डोनाल्ड ने वेस्टइंडीज के उभरते हुए तेज गेंदबाज शमर जोसेफ की जमकर तारीफ की, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में खेले गए टेस्ट मैच में अपने दम पर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी। जोसेफ ने उस मैच में 7/68 का शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

डोनाल्ड ने कहा, “वह एक बेहद रोमांचक युवा खिलाड़ी हैं। मैंने उन्हें कुछ साल पहले देखा था जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अपनी गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाई थी। उनके साथ काम करना बहुत रोमांचक होगा।”

close whatsapp