SA20: ऑक्शन समाप्त, यह रहे वो 5 खिलाड़ी जिन पर फ्रेंचाइजी मालिकों ने लगाई सबसे बड़ी बोली
ट्रिस्टन स्टब्स के लिए इस ऑक्शन में एमआई कैपटाउन, सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के बीच जबरदस्त जंग छिड़ी थी लेकिन अंत में सनराइजर्स ईस्टर्न केप स्टब्स को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही।
अद्यतन - Sep 20, 2022 3:08 pm
4- वेन पार्नेल – R5.6m (प्रिटोरिया कैपिटल)

वेन पार्नेल दक्षिण अफ्रीका के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को कई मुकाबलों में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से जीत दिलाई है। प्रिटोरिया कैपिटल ने उन्हें R5.6m लगभग (2.52 करोड़ रूपए) में अपनी टीम में शामिल किया है।
वेन पार्नेल ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 45 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 23.82 के औसत और 8.22 के इकोनामी रेट से 50 विकेट झटके हैं। इस तेज गेंदबाज ने लगभग 5 साल के बाद 2022 (इसी साल) में दक्षिण अफ्रीका टीम में वापसी की।
cricket news in hindiक्रिकेट दक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्डदक्षिण अफ्रीका टीम
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो