SA20: ऑक्शन समाप्त, यह रहे वो 5 खिलाड़ी जिन पर फ्रेंचाइजी मालिकों ने लगाई सबसे बड़ी बोली - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA20: ऑक्शन समाप्त, यह रहे वो 5 खिलाड़ी जिन पर फ्रेंचाइजी मालिकों ने लगाई सबसे बड़ी बोली

ट्रिस्टन स्टब्स के लिए इस ऑक्शन में एमआई कैपटाउन, सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के बीच जबरदस्त जंग छिड़ी थी लेकिन अंत में सनराइजर्स ईस्टर्न केप स्टब्स को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही।

3- मार्को यान्सिन – R6.1m (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)

Marco Jansen
Marco Jansen. (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में मार्को यानसेन ने कमाल की गेंदबाजी की थी। 22 वर्षीय यान्सिन की इनस्विंग गेंद को खेलना काफी मुश्किल है।

मार्को यानसेन को सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने भारतीय मूल के हिसाब से 2.73 करोड़ रुपए में खरीदा है। उन्होंने अभी तक दक्षिण अफ्रीका के लिए मात्र एक टी-20 मुकाबला खेला है जिसमें उन्होंने 38 के औसत और 9.5 के इकोनामी रेट से 1 विकेट झटका है।

उनके IPL प्रदर्शन की बात की जाए तो 10 मुकाबलों में यानसेन ने 35.44 के औसत और 8.39 के इकोनामी रेट से 9 विकेट हासिल किए हैं।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp