SA20 2023: काइल मेयर्स की घातक योर्कर ने डेवाल्ड ब्रेविस के स्टंप्स को किया चकनाचूर, आप भी देखें वीडियो
डरबन सुपर जायंट्स ने 5 विकेट्स से जीता अपना पहला मुकाबला।
अद्यतन - Jan 14, 2023 1:33 pm

दक्षिण अफ्रीका के युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने पहले मुलाबले में पार्ल रॉयल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। तमाम लोगों को उम्मीद थी कि वो डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ भी आक्रामक पारी खेलेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
वेस्टइंडीज के बेहतरीन ऑलराउंडर काइल मेयर्स ने शानदार योर्कर फेंककर डेवाल्ड ब्रेविस को अपना शिकार बनाया। बता दें, SA20 टूर्नामेंट का पांचवा मुकाबला MIकेपटाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच केपटाउन में खेला गया था। सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम के कप्तान क्विंटन डी कॉक ने पहला ही ओवर काइल मेयर्स को दे दिया।
क्विंटन का यह फैसला काफी सफल साबित हुआ और वेस्टइंडीज के बेहतरीन ऑलराउंडर ने पहले ही ओवर में ब्रेविस को अपना शिकार बनाया। इस टूर्नामेंट में कई गेंदबाजों ने काफी शानदार गेंदबाजी की है। ब्रेविस जिस गेंद पर आउट हुए वो काफी तेजी से अंदर आई। युवा बल्लेबाज को कुछ समझ ही नहीं आया और वो बोल्ड हो गए।
Yep, that's swung in a bit 😳
What a delivery from Kyle Mayers to remove Dewald Brevis for a duck in the #SA20 🔥#MICTvDSG pic.twitter.com/MkBwtCBcup
— Superbru (@Superbru) January 13, 2023
डरबन सुपर जायंट्स ने जीता अपना पहला मुकाबला
मुकाबले की बात की जाए तो MIकेपटाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम की ओर से ग्रांट रोएलोफसेन ने 44 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। उनके अलावा जॉर्ज लिंडे ने 25 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 33 रन की बहुमूल्य पारी खेली। डरबन सुपर जायंट्स की ओर से रीस टॉपले और प्रेनेलन सुब्रायन ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में 153 रन के लक्ष्य को डरबन ने 16.3 ओवर में 5 विकेट रहते बना लिया। काइल मेयर्स ने 23 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। एनरिक क्लासन ने 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। MIकेपटाउन की ओर से ओली स्टोन ने 3.3 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके। MIकेपटाउन यही चाहेगी कि वो अपना अगला मुकाबला शानदार तरीके से जीते।