अब रवि शास्त्री कभी नहीं बनेंगे टीम इंडिया के कोच! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब रवि शास्त्री कभी नहीं बनेंगे टीम इंडिया के कोच!

शास्त्री ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारतीय टीम के साथ अपना कोचिंग कार्यकाल को समाप्त किया था।

Ravi Shastri (Image Source: Getty Images)
Ravi Shastri (Image Source: Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अब उनका कोचिंग में लौटने का कोई मन नहीं है। शास्त्री ने अपने करियर के दौरान बतौर खिलाड़ी, कोच और कमेंटेटर काफी सफल रहे हैं। उन्हें अपने खेल करियर के दौरान मैच विनर माना जाता था। जब अपने संन्यास के बाद उन्होंने कमेंट्री में कदम रखा तो वहां भी वो काफी सफल रहे।

जब उन्होंने एक मुख्य कोच के रूप में भारतीय टीम में आए, तो वह अपने साथ वही उत्साह लेकर आए, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। हालांकि भारत उनके कार्यकाल के दौरान ICC ट्रॉफी नहीं जीत सका, लेकिन मेन इन ब्लू ने 2021 में इंग्लैंड को हराकर और ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में लगातार दो बार हराकर टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचा था।

इस बीच स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत के दौरान शास्त्री ने कहा कि, “मेरा कोचिंग करियर खत्म हो गया है। मैंने सात साल जितना करना था, कर लिया। अगर मैं कुछ कोचिंग करूंगा, तो यह ग्रासरूट पर होगा। अब मैं खेल को दूर से देखूंगा और इसका आनंद लूंगा।”

अपने कोचिंग काल में शास्त्री नहीं दिला पाए भारत को आईसीसी ट्रॉफी

रवि शास्त्री को साल 2017 में पहली बार भारतीय टीम का डायरेक्टर बनाया गया था। फिर अगस्त 2019 को वह दोबारा इसी पद पर नियुक्त किए गए। उनके कोचिंग काल में भारत ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप खेला था लेकिन वहां टीम को जीत नहीं मिल पाई।

टी-20 विश्व कप 2021 से भारत के निराशाजनक अभियान के बाद, मुख्य कोच के रूप में शास्त्री का कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने उस टूर्नामेंट में लगातार दो मैच हारे, पहले पाकिस्तान के खिलाफ और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ। इसके बाद टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें लगभग खत्म हो गई थी।

close whatsapp