मैच से पहले युवा कप्तान की 'Sab Sledging Karenge' पेप-टॉक ने इंटरनेट पर लगाई आग; देखिए वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैच से पहले युवा कप्तान की ‘Sab Sledging Karenge’ पेप-टॉक ने इंटरनेट पर लगाई आग; देखिए वायरल वीडियो

रिकी पोंटिंग के रिटायरमेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में स्लेजिंग का चलन काफी कम हो गया है।

Young Captain. (Image Source: X)
Young Captain. (Image Source: X)

क्रिकेट को जेंटलमैन का खेल माना जाता है, लेकिन स्लेजिंग (Sledging) इस रोमांचक खेल का बहुत महत्वपूर्ण और दिलचस्प हिस्सा है। स्लेजिंग (Sledging) वर्षों से क्रिकेट का हिस्सा रहा है, लेकिन जब भी हम यह शब्द सुनते हैं, तो यह हमें 90 के दशक और 2000 के दशक की ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की याद दिलाता है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम न केवल अपने कौशल के लिए प्रसिद्ध थी, बल्कि विरोधियों पर आक्रामक स्लेजिंग (Sledging) के लिए भी जानी जाती थी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को स्लेजिंग की कला में महारत हासिल थी, और इसका उपयोग वे मैदान पर अपने विरोधियों पर बढ़त हासिल करने के लिए किया करते थे।

“पूरी टीम को स्लेजिंग करना है”

हालांकि, रिकी पोंटिंग के रिटायरमेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में स्लेजिंग का चलन काफी कम हो गया है, लेकिन अब दुनिया भर के सभी खिलाड़ी मैदान पर जोश में कुछ शब्द कहने से पीछे नहीं हटते हैं। अगर, हाल के दिनों की बात करें, तो विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम स्लेजिंग के मामले में ऑस्ट्रेलिया के नक्शेकदम पर चल रही थी, खासकर टेस्ट क्रिकेट में, और इस कारण विरोधी पहल करने से भी कतराने लगे।

यहां पढ़िए: Virender Sehwag का Shoaib Akhter के साथ घटित एक मजेदार किस्सा, Star Sports ने फैंस के साथ साझा किया

विराट कोहली की कप्तानी ने टीम इंडिया में निडर अप्रोच को जन्म दिया, और आज भी भारतीय खिलाड़ी विरोधियों का दिमाग खराब करने की पूरी कोशिश करते हैं, और अगर सामने से किसी ने स्लेज किया, तो जवाब भी बखूबी देना जानते हैं।

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक युवा कप्तान अपने खिलाड़ियों में जोश भरते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान यह नन्हा कप्तान अपने सभी खिलाड़ियों से विरोधी टीम को स्लेज करने की सलाह दे रहा है। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

उस युवा कप्तान ने कहा- “पूरी टीम को स्लेजिंग करना है, किसी को भी नहीं छोड़ना है।”

यहां देखिए वो वायरल वीडियो –

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?