केएल राहुल की कप्तानी पर सबा करीम ने उठाए सवाल कहा- 'तीसरे वनडे में वह दबाव में होगा' - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल की कप्तानी पर सबा करीम ने उठाए सवाल कहा- ‘तीसरे वनडे में वह दबाव में होगा’

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में केएल राहुल कर रहे हैं भारत की कप्तानी।

Saba Karim and KL Rahul (Image Credit- Twitter)
Saba Karim and KL Rahul (Image Credit- Twitter)

बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया आज वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चिटगांव में खेल रही है। वनडे सीरीज में 2-0 से पिछड़ चुकी टीम इंडिया को अगर सीरीज में व्हाइट वाॅश से बचना है तो इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद केएल राहुल ने टीम की कप्तानी की थी।

लेकिन दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने जिस तरह से गेंदबाजों को चलाया था, उसकी वजह से बांग्लादेश मैच में आसानी से स्ट्राइक रोटेट कर पाने के अलावा कमबैक करने में सफल रही थी। इसके बाद फिर से फैंस और एक्सपर्ट ने उनकी कप्तानी को लेकर सवाल उठाये थे।

तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में (क्योंकि चोटिल होने के कारण रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे है) एक बार फिर कप्तानी का जिम्मा केएल राहुल को संभालना पड़ रहा है। इसी बात से पूर्व भारतीय खिलाड़ी और सीनियर चयनकर्ता रहे सबा करीम थोड़े चिंतित है और तीसरे वनडे मैच से पहले केएल राहुल को लेकर कहा है कि वह मैच के दौरान दबाव में होगा।

सबा करीम ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कप्तानी कर रहे केएल राहुल को लेकर सबा करीम ने इंडिया न्यूज पर बड़ा बयान दिया है। सबा ने राहुल को लेकर कहा, वह कई कारणों की वजह से दबाव में होगा। वह विकेटकीपर है, वह बल्लेबाज है उसे रन बनाने होंगे, साथ ही कप्तानी का दबाव इस दौरान टॉप पर रहेगा।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सबा करीम ने कहा, आप उम्मीद नहीं कर सकते कि शिखर धवन अचानक से 80-90 से बढ़ाकर अपना स्ट्राइक रेट 140 का कर लेंगे। शिखर धवन के होने से आपको एक स्थिर शुरुआत मिल सकती है। हम उससे काफी उम्मीद कर रहे हैं।

दूसरी तरफ आपको बता दें कि जो बातें सबा करीम ने शिखर धवन को लेकर कही थी वो तो गलत साबित हो गई है क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में धवन 8 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। खैर हम आशा करते हैं कि इस मैच में केएल राहुल विकेकीपिंग, बल्लेबाजी और कप्तानी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

close whatsapp