सारा के बाद डीपफेक का शिकार हुए Sachin Tendulkar, सोशल मीडिया पर दर्द किया बयां - क्रिकट्रैकर हिंदी

सारा के बाद डीपफेक का शिकार हुए Sachin Tendulkar, सोशल मीडिया पर दर्द किया बयां

तकनीक का लगत इस्तेमाल भयावह है- सचिन

Sachin Tendulkar. (Image Source: BCCI-IPL)
Sachin Tendulkar. (Image Source: BCCI-IPL)

इन दिनों सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एक फैंटसी ऐप को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वह बता रहे हैं कि आप किस तरह इस प्लेटफाॅर्म का इस्तेमाल कर वित्तीय लाभ उठा सकते हैं।

दूसरी ओर, अब सचिन ने खुद इस बात को लेकर बड़ा बयान दिया है। सचिन ने कहा है उन्होंने ऐसी किसी भी ऐप का प्रमोशन नहीं किया गया है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसे एआई तकनीक डीपफेक की मदद से बनाया गया है।

सचिन तेंदुलकर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने आज 15 जनवरी को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से एक पोस्ट के माध्यम से कहा- ये वीडियो नकली है और आपको धोखा देने के लिए बनाया गया है। टेक्नोलॉजी का इस प्रकार का दुरुपयोग बिल्कुल गलत है। आप सब से विनती है के ऐसे वीडियो या एप या विज्ञापन आपको अगर नजर आए तो उन्हें तुरंत रिपोर्ट करें।

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को भी सावधान रहना चाहिए और इनके खिलाफ की गई शिकायत पर जल्द से जल्द एक्शन लेना चाहिए। उनकी भूमिका इस बारे में बहुत जरूरी है ताकि गलत सूचना और खबरों को रोका जा सके और डीपफेक का दुरुपयोग खत्म हो।

देखें सचिन तेंदलुकर की ये सोशल मीडिया पोस्ट

साथ ही बता दें कि इन दिनों डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर बहुत सारे सेलेब्रिटी की अटपटी वीडियो सामने आ रही है, जो वायरल होने के बाद पता लगता है कि ये गलत है। तो वहीं सचिन तेंदुलकर से पहले उनकी बेटी सारा तेंदुलकर की एक भी एक डीपफेक वीडियो वायरल हुई थी, जिसें बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से गलत करार दिया था।

ये भी पढ़ें- BCCI ने सीनियर नेशनल मैन्स सेलेक्शन कमिटी पद के लिए आवेदन मंगाए

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?