'आशा है तुम आने वाले दिनों में मेरे रिकाॅर्ड को तोड़ दोगे' Virat Kohli के ऐतिहासिक शतक पर महान Sachin Tendulkar - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आशा है तुम आने वाले दिनों में मेरे रिकाॅर्ड को तोड़ दोगे’ Virat Kohli के ऐतिहासिक शतक पर महान Sachin Tendulkar

वनडे क्रिकेट में 49 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं किंग कोहली

Virat kohli and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)
Virat kohli and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मैच आज 5 नवंबर रविवार को ईडन गार्डन कोलकाता में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऐतिहासिक रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है।

गौरतलब है कि इस मैच में 101* रनों की नाबाद पारी खेल, विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में महान और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। अब कोहली के सचिन के बराबर 49 वनडे शतक हो गए हैं।

दूसरी ओर, इस खास मौके पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक बड़ी प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया के माध्यम से कोहली की इस विराट पारी पर दी है। सचिन ने कहा है कि आशा है तुम आने वाले दिनों में मेरे रिकाॅर्ड को तोड़ दोगे।

Virat Kohli के ऐतिहासिक शतक पर तेंदुलकर की प्रतिक्रिया

बता दें कि अपने जन्मदिन पर शतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली को लेकर सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कोहली को बधाई देते हुए लिखा-

अच्छा खेला विराट। इस साल की शुरुआत में 49 से 50 तक जाने में मुझे 365 दिन लगे। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में आप 49 से 50 पर पहुंच जाएंगे और मेरा रिकॉर्ड तोड़ देंगे। आपको बधाई। (“Well played Virat. It took me 365 days to go from 49 to 50 earlier this year. I hope you go from 49 to 50 and break my record in the next few days.  Congratulations!!”)

देखें सचिन तेंदुलकर की यह सोशल मीडिया पोस्ट

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने World Cup की टिकट की कालाबाजारी के बीच उठाया ये बड़ा कदम

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?