Sachin Tendulkar

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने पर सचिन तेंदुलकर ने व्यक्त की निराशा, बताया हार का कारण !

सीरीज के दौरान निराशाजनक बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम की काफी आलोचना हुई।

Sachin Tendulkar (Photo Source: Getty Images)
Sachin Tendulkar (Photo Source: Getty Images)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 3 अक्टूबर, रविवार को भारतीय टीम को घरेलू सरजमीं पर करारी हार मिली है। मेहमान न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को 25 रनों से हराया और सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। 2000 के बाद पहली बार भारत का घरेलू मैदान पर व्हाइटवॉश हुआ है। इसके अलावा न्यूजीलैंड दो से अधिक टेस्ट मैचों की सीरीज में व्हाइटवॉश करने वाली पहली टीम बन गई।

इस निराशाजनक बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम की काफी आलोचना हुई। ​​सरफराज खान को छोड़कर किसी अन्य बल्लेबाज ने शतक नहीं बनाया। वहीं तेंदुलकर ने तीसरे टेस्ट में अर्धशतकीय पारी के लिए शुभमन गिल और ऋषभ पंत की सराहना की और जीत का श्रेय न्यूजीलैंड को दिया। उन्होंने यहां तक कहा कि टीम को आत्मनिरीक्षण करनी चाहिए।

ये रहा सचिन तेंदुलकर का पोस्ट

तेंदुलकर ने एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, घर पर 3-0 से हार को सहना मुश्किल है और यह आत्मनिरीक्षण की मांग करता है। क्या यह तैयारी की कमी थी, क्या यह खराब शॉट चयन था, या यह मैच अभ्यास की कमी थी? शुभमन गिल ने पहली पारी में लचीलापन दिखाया और ऋषभ पंत दोनों पारियों में शानदार रहे- उनके फुटवर्क ने एक चुनौतीपूर्ण सतह को पूरी तरह से अलग बना दिया। वह शानदार था। पूरी सीरीज में लगातार अच्छे प्रदर्शन का पूरा श्रेय न्यूजीलैंड को जाता है। भारत में 3-0 से जीतना उतना ही अच्छा परिणाम है जितना मिल सकता है।

 

कब-कब भारत टेस्ट में 200 से नीचे का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहा

लक्ष्य विपक्षी वेन्यू साल
120 वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 1997
147 न्यूजीलैंड वानखेड़े 2024
176 श्रीलंका गाले 2015
194 इंग्लैंड एजबेस्टन 2018

न्यूजीलैंड ने सबसे कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया

लक्ष्य विपक्षी वेन्यू साल
137 इंग्लैंड वेलिंगटन 1978
147 न्यूजीलैंड  वानखेड़े 2024
176 पाकिस्तान अबू धाबी 2018
241 ऑस्ट्रेलिया होबार्ट 2011
246 इंग्लैंड द ओवल 1999

 

 

close whatsapp