Sachin Tendulkar

SA v IND: “मैंने कुछ मिस किया क्या?”- केपटाउन टेस्ट को लेकर सचिन तेंदुलकर का ये ट्वीट तेजी से हो रहा है वायरल

केपटाउन टेस्ट मैच के दिन पहले दिन गिरे कुल 23 विकेट।

Virat Kohli & Sachin Tendulkar (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli & Sachin Tendulkar (Photo Source: Getty Images)

दक्षिण और भारत के बीच केपटाउन में इस वक्त टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। कल टेस्ट मैच के पहले दिन कुल 23 विकेट गिरे, जिसे देखकर पूरा क्रिकेट जगह हैरान है। इस मैच को देखकर खुद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी हैरान हैं। साथ ही में उन्होंने यहां इशारों ही इशारों में टेस्ट क्रिकेट के ऐसे मैचों को लेकर चिंता जताई है।

केपटाउन टेस्ट को लेकर Sachin Tendulkar ने किया ट्वीट

तेंदुलकर ने कहा कि, 24 में क्रिकेट की शुरुआत एक ही दिन में 23 विकेट गिरने से होती है। जो अपने आप में हैरान करने वाला है। सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि, ’24 में क्रिकेट की शुरुआत एक ही दिन में 23 विकेट गिरने से होती है।अवास्तविक! उन्होंने आगे लिखा, जब दक्षिण अफ़्रीका ऑल आउट हो गई, तब मैं फ़्लाइट में था। लेकिन अब जब मैं घर आ गया हूं, तो टीवी पर दिखाया जा रहा है कि दक्षिण अफ़्रीका ने 3 विकेट खो दिए हैं। मैंने क्या मिस कर दिया?”

कुछ ऐसा रहा पहले दिन का खेल

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में भारत के लिए 6 विकेट लिए और बुमराह व मुकेश कुमार को 2-2 विकेट मिली। उसके बाद दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर ने 3-3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में भी दिन के अंत तक 3 विकेट गिरे जिसमें से दो मुकेश कुमार और एक बुमराह ने लिया। इस तरह केपटाउन में टेस्ट मैच के पहले ही दिन 23 विकेट गिरे।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 55 रन पर ढेर होने के बाद बुधवार को केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट के शुरूआती दिन दूसरी पारी में स्टंप तक तीन विकेट पर 62 रन बनाए जिससे वह भारत से अब भी 36 रन से पिछड़ रही है। ऐडन मार्करम 36 और डेविड बेडिंघम सात रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम पहली पारी में 153 रन पर सिमट गई, इस पारी के आधार पर उन्हें 98 रनों की बढ़त हासिल हुई। इससे पहले मोहम्मद सिराज के छह विकेट की बदौलत भारत ने पहले सेशन में दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 55 रन पर ऑलआउट कर दिया था।

यह भी पढ़ें: गिल और जायसवाल टीम इंडिया की टेस्ट टीम में कर क्या रहे हैं?

close whatsapp