सरफराज-यशस्वी ने किया ऐसा काम, क्रिकेट के भगवान भी जप रहे हैं उनका नाम
टीम इंडिया की जीत में यशस्वी और सरफराज की बल्लेबाजी का था बड़ा हाथ।
अद्यतन - Feb 19, 2024 9:23 am

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट में हार का स्वाद चखा दिया, जहां इस टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, रोहित शर्मा और जडेजा का बल्ला जमकर बोला। वहीं सबसे ज्यादा बात जायसवाल और सरफराज की पारी को लेकर हो रही है, जिसे लेकर खुद मास्टर-ब्लास्टर ने भी अपनी राय रखी।
इंग्लिश गेंदबाज फेल रहे सरफराज-यशस्वी को रोकने में
जी हां, राजकोट के मैदान पर यशस्वी और सरफराज के बल्ले का ऐसा तूफान आया, जिसे इंग्लिश गेंदबाज नहीं रोक पाए। इस दौरान जायसवाल ने सीरीज का दूसरा दोहरा शतक ठोक दिया, तो अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे सरफराज ने दोनों पारी में 50 प्लस स्कोर बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं ध्रुव जुरेल ने भी अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 46 रन बनाए हैं, तो विकेट के पीछे उन्होंने शानदार काम किया।
यशस्वी और सरफराज के लिए खुद सचिन तेंदुलकर ने बोली बड़ी बात
*टीम इंडिया की जीत में यशस्वी और सरफराज की बल्लेबाजी का था बड़ा हाथ।
*दोनों खिलाड़ियों के लिए खुद सचिन तेंदुलकर ने शेयर की एक खास इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी में सचिन ने लगाई दोनों बल्लेबाजों की साथ वाली तस्वीर, लिखा संदेश।
*दोनों की बल्लेबाजी लाइव नहीं देख पाया, लेकिन उनके प्रदर्शन से खुश हूं- सचिन।
सचिन तेंदुलकर की इंस्टा स्टोरी यशस्वी और सरफराज के लिए
![]()
दोनों बल्लेबाजों की 22 गज से साथ में तस्वीर
जायसवाल ने सिर्फ छक्कों में किया डील
वहीं अपने दोहरे शतक को बनाने के लिए यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ और सिर्फ छक्कों में डील किया, इस दौरान उन्होंने एक पारी में कुल 12 छक्के जड़ दिए। वहीं इस सीरीज में अभी तक वो सबसे ज्यादा 22 छक्के लगा चुके हैं और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अब इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है, दूसरी ओर सीरीज का चौथा मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। इस मैच के जरिए केएल राहुल की टीम में वापसी हो सकती है, तो दोनों पारियों में फ्लॉप रहे रजत पाटीदार की टीम से छुट्टी होना तय माना जा रहा है।