फीफा फाइनल से पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने लियोनल मेसी के लिए स्पेशल पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

फीफा फाइनल से पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने लियोनल मेसी के लिए स्पेशल पोस्ट

सचिन तेंदुलकर और लियोनेल मेसी की जर्सी नंबर भी एक ही है '10'।

Lionel Messi and Sachin Tendulkar (Pic Source-Twitter)
Lionel Messi and Sachin Tendulkar (Pic Source-Twitter)

भारत में क्रिकेट खेल को काफी महत्वता दी जाती है। तमाम लोग खेल को काफी गंभीरता से लेते हैं। तमाम युवाओं का बस एक ही सपना होता है कि काश एक बार वो भारतीय क्रिकेट टीम से खेल सके। क्रिकेट के बाद अगर कोई खेल यहां के लोगों को पसंद है तो वह है फुटबॉल।

अगर भारत से बाहर की बात की जाए तो फुटबॉल सबसे प्रसिद्ध खेल है। आज यानी 18 दिसंबर को फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह फाइनल मैच अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच में खेला जाएगा। तमाम प्रशंसक ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के तमाम क्रिकेटर भी इस फाइनल मुकाबले का आनंद उठाएंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि अर्जेंटीना की टीम से लियोनेल मेसी खेलते हैं और उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में तमाम है। उनके फैंस की गिनती करना नामुमकिन के बराबर है। लियोनेल मेसी का सफर वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल तक काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। आज यानी 18 दिसंबर को वो सब कुछ भूलकर सिर्फ इस शानदार ट्रॉफी को अपना बनाना चाहेंगे। लियोनेल मेसी के सफर को लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी सोच को साझा किया।

यह रहा सचिन तेंदुलकर का ट्वीट:

सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर के जरिए लियोनेल मेसी और अपने करियर में समानता को लेकर कहा कि, ‘2011 इंडिया क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन, 2022? क्या लगता है आपको? #FIFAWorldCup’

बता दें, सचिन तेंदुलकर और लियोनेल मेसी की जर्सी नंबर भी एक ही है ’10’। 8 साल पहले मेसी ने जर्मनी के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल हारा था। वहीं 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ तेंदुलकर ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया था। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में क्रोशिया के खिलाफ मेसी ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता था।

जहां एक तरफ तेंदुलकर ने 2011 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था वही इस सवाल से कहीं ना कहीं क्रिकेट के भगवान ने तमाम दर्शकों को यह बता दिया है कि शायद मेसी अर्जेंटीना के साथ इस बार का फीफा वर्ल्ड कप अपने नाम कर रहे हैं।

लियोनेल मेसी ने भी इस बात को पहले बता दिया था कि यह फीफा वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा और इस आखिरी मैच को वो और बेहतरीन तरीके से खेलना चाहेंगे।

close whatsapp