सबसे खराब दौर से गुजर रही रोहित एंड कंपनी को सचिन तेंदुलकर ने दी अहम सलाह
रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडिरूंस अईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसने लगातार सात मैच गवाएं हैं।
अद्यतन - Apr 22, 2022 4:47 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मुंबई इंडियंस अभी तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पांच बार के चैंपियन को इस सीजन में अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है और गुरुवार (21 अप्रैल) को, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम आईपीएल सीजन में अपने पहले सात मैच हारने वाली पहली टीम बन गई। इस हार के साथ, MI की प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं।
आखिरकार, MI आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है और अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। इस बीच, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और मुंबई इंडियंस के मेंटर, सचिन तेंदुलकर ने अपने खिलाड़ियों को इस कठिन समय में साथ रहने के लिए कहा है। मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने तेंदुलकर का एक पोस्ट साझा किया, जिसमें महान क्रिकेटर ने खिलाड़ियों से एकसाथ रहने की अपील की।
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि, “हम मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। हमें एकजुट रहना चाहिए। फिर टीम के रूप में आगे चलना चाहिए।” इस बीच मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन की हौसलाअफजाई की और उनकी दमदार वापसी की भी उम्मीद जताई है।
यहां देखिए सचिन तेंदुलकर का वो पोस्ट
Master's words on our season so far.#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #MIvCSK @sachin_rt pic.twitter.com/f065HLl2Hu
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 22, 2022
जयवर्धने ने कहा कि, “उतार-चढ़ाव वाला समय रहा है। इशान ने पहले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया, फिर उनसे भी रन नहीं बने हैं। रोहित गेंद को अच्छे से हिट कर रहे है। उसे शुरूआत मिल रही है। वो अच्छा दिख रहा है, लेकिन स्कोर बड़ा नहीं बना पा रहा है।”
जयवर्धने ने आगे कहा, “जब ऐसा होता है और जब आप जल्दी आउट हो जाएं तो आपको महसूस होता है कि आपके लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है। मैं भी बल्लेबाज रहा हूं और यह खेल का हिस्सा है। मेरी चिंता तब होती जब ये गेंद पर अच्छे से प्रहार नहीं कर रहे होते या फिर उनमें विश्वास की कमी होती। मगर दोनों नेट्स और मैदान में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।”