दूसरे वार्म अप मैच में केएल राहुल को मिली कप्तानी, तो सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई रोहित की क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

दूसरे वार्म अप मैच में केएल राहुल को मिली कप्तानी, तो सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई रोहित की क्लास

भारतीय टीम को दूसरे वॉर्म अप मैच में 36 रन से मिली हार।

KL Rahul and Rohit Sharma. (Photo by AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images)
KL Rahul and Rohit Sharma. (Photo by AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images)

भारत ने 13 अक्टूबर को पर्थ के WACA में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के साथ अपना दूसरा वॉर्म अप मैच खेला। टॉस के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की लेकिन जैसे ही ये लिस्ट सामने आई सभी लोग उसे देखकर दंग रह गए। दरअसल इस लिस्ट में भारतीय टीम के स्थायी कप्तान रोहित शर्मा टीम में तो शामिल थे लेकिन उन्हें इस मैच के लिए कप्तान नियुक्त नहीं किया गया था।

बता दें, इस मैच में रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई थी जिसका मतलब यह था कि, रोहित सिर्फ बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेंगे और वो फील्डिंग भी नहीं करेंगे। हालांकि यह फैसला भारतीय फैंस को बिल्कुल भी नहीं अच्छा लगा और उन्होंने रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट दोनों की आलोचना की।

ये रहा BCCI की ओर से ट्वीट:

बता दें, भारतीय टीम ने अपना पहला वॉर्म अप मुकाबला भी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला था। रोहित शर्मा (3 रन) इस वॉर्म अप मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे। उस मैच में जेसन बेहरनडॉर्फ ने उनको आउट किया था। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले रोहित शर्मा अपने बेहतरीन फॉर्म में वापस आने को देखेंगे।

दूसरे वॉर्म अप मुकाबले में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी प्लेइंग XI में नहीं था। तमाम लोग अब विराट कोहली की उपलब्धता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि विराट पहले वार्म अप मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं थे।

यह रही लोगों की टि्वटर में प्रतिक्रिया:

 

दूसरा वॉर्म अप मैच में भारत को 36 रन से मिली हार

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया XI ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। निक होबसन ने 41 गेंदों में 64 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर सिर्फ 29 रन बनाए। ऋषभ पंत एक बार फिर ओपनिंग में फेल रहे। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में 9 रन बनाए। दीपक हुड्डा ने इस मैच में मात्र 6 रन बनाए।

उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 17 रन और दिनेश कार्तिक ने 10 रन की पारी खेली। टीम की ओर से इस मैच के कप्तान केएल राहुल ने 55 गेंदों में 74 रन बनाए लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई।

close whatsapp