बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद शमी, उमरान मलिक को किया गया टीम में शामिल
बांग्लादेश दौरा शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है।
अद्यतन - Dec 3, 2022 10:58 am

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाथ में चोट लगने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। अगर वो उनकी चोट समय पर ठीक नहीं होती है तो वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं जो इस वनडे सीरीज के बाद खेला जाना है। वनडे सीरीज का पहला मैच 4 दिसंबर, रविवार को खेला जाएगा।
33 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज भारत की वनडे टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, खासकर ऐसे समय में जब टीम अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। हालांकि वनडे सीरीज में उनकी जगह लेने के लिए कुछ अच्छे गेंदबाज मौजूद हैं। लेकिन टेस्ट सीरीज के लिए उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ़ना एक बड़ी चुनौती होगी। भारत को जून में ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (WTC Final) की दौड़ में बने रहने के लिए हर मैच जीतने की जरूरत है।
शमी को लेकर बीसीसीआई ने दी जानकारी
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज में बताया कि, “शमी को बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले कंधे में चोट लग गई थी और इसी कारण वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह इस समय बेंगलुरू स्थित एनसीए में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। उनकी जगह टीम में तेज गेंदबाज उमरान मलिक को शामिल किया गया है।”
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ शमी के समय पर ठीक होने और वापसी करने की उम्मीद कर रहे होंगे, खासकर टेस्ट मैच के लिए। शमी से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी चोट के कारन टीम इंडिया से बाहर हैं। ऐसे में भारत एक और खिलाड़ी को खेल से बाहर रखने का जोखिम नहीं उठा सकता है।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश का अपडेटेड स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, इशान किशन, शाहबाज़ अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक