Sai Sudharsan ने किया अपना काम, लेकिन टीम इंडिया नहीं कर पाई जीत अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

Sai Sudharsan ने किया अपना काम, लेकिन टीम इंडिया नहीं कर पाई जीत अपने नाम

Sai Sudharsan को अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में भी मिला था मौका।

Sai Sudharsan (Image Credit- instagram)
Sai Sudharsan (Image Credit- instagram)

टीम इंडिया से लगातार युवा खिलाड़ियों का डेब्यू हो रहा है, जहां इस लिस्ट में Sai Sudharsan का नाम भी शामिल है। वहीं इस बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया है, साथ ही अपने डेब्यू मैच में साई ने खुद को साबित किया था। तो दूसरे मैच में भी उनका बल्ला जमकर चला।

टीम इंडिया हार गई दूसरा मुकाबला

दूसरी ओर वनडे सीरीज का टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया था, लेकिन फिर मेजबान टीम ने वापसी कर ली। जहां साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा वनडे मैच अपने नाम कर लिया, जिसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। ऐसे में अब ये सीरीज कौन अपने नाम करेगा, इसका फैसला सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में होगा।

Sai Sudharsan जैसा बल्लेबाज चाहिए अब टीम इंडिया को

*Sai Sudharsan को अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में भी मिला था मौका।
*पहले मैच की तरह साई ने दूसरे मैच में भी शानदार पारी खेल लगाया अर्धशतक।
*अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इस बल्लेबाज के खाते में आए कुल 62 रन।
*साथ ही अपनी पारी को लेकर बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शेयर।

दूसरे मैच के बाद Sai Sudharsan का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sai Sudharsan (@sais_1509)

साई के बाद रिंकू सिंह का भी लगा नंबर

इस सीरीज में साई के बाद एक और बल्लेबाज का टीम इंडिया से वनडे में डेब्यू हुआ है, वो नाम है रिंकू सिंह का। जहां टी20 के इस धाकड़ बल्लेबाज को वनडे में भी मौका दिया गया है, वहीं इस बल्लेबाज को उनके यूपी के साथी कुलदीप यादव ने डेब्यू कैप दी थी। दूसरी ओर अपने वनडे डेब्यू में रिंकू बल्ले से खासा कमाल नहीं कर पाए थे, लेकिन इस खिलाड़ी ने सभी को हैरान करते हुए एक विकेट अपने नाम किया। वहीं इसी साल रिंकू ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जिसके बाद से वो इस फटाफट फॉर्मेट में टीम के लिए जमकर रन बनाने में लगे हुए हैं।

कुलदीप यादव ने दी थी डेब्यू कैप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?