सायका इशाक अपने करियर में एक कदम आगे बढ़ गई हैं- Asian Games के लिए भारतीय महिला टीम में चयन होने पर कोच शिबसागर सिंह का बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

सायका इशाक अपने करियर में एक कदम आगे बढ़ गई हैं- Asian Games के लिए भारतीय महिला टीम में चयन होने पर कोच शिबसागर सिंह का बयान

शिबसागर सिंह ने कहा कि, एशियाई खेलों के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में सायका इशाक को चुने जाने के बाद वह अपने करियर में एक कदम आगे बढ़ गई है।

Saika Ishaque (Photo Source: Twitter)
Saika Ishaque (Photo Source: Twitter)

बहुत जल्द 19वें एशियाई खेलों का आगाज होने वाला है, जिसको लेकर महिला टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बता दें BCCI द्वारा घोषित भारतीय महिला टीम में सायका इशाक को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। दरअसल BCCI ने हाल ही में एशियाई खेलों के लिए टीमों की घोषणा की, जो इस साल के अंत में सितंबर और अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे।

बता दें इस टूर्नामेंट के लिए कई खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दरअसल महिला प्रीमियर लीग (WPL) में सभी को प्रभावित करने वाली खिलाड़ी सायका इशाक को बांग्लादेश दौरे के लिए नहीं चुना गया था लेकिन एशियाई खेल के लिए उनका चयन भारतीय टीम में हुआ जो उनके लिए बड़ा मौका हो सकता है।

वहीं इस खिलाड़ी के चयन पर उनके कोच शिबसागर सिंह ने ख़ुशी जताई है। दरअसल उनका कहना है कि, सायका निश्चित रूप से भारत की जर्सी पहनने के करीब पहुंच गई है। साथ ही वह अपनी फिटनेस में सुधार करने और अपने गेंदबाजी कौशल को और अधिक विकसित करने पर काम कर रही हैं।

वह अपने करियर में एक कदम आगे बढ़ गई है- शिबसागर सिंह 

बता दें एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में शिबसागर सिंह ने कहा कि, निश्चित रूप से, एशियाई खेलों के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुने जाने के बाद वह अपने करियर में एक कदम आगे बढ़ गई है, लेकिन वह टीम में आने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत कर रही है। वह अपनी फिटनेस के साथ-साथ गेंदबाजी अभ्यास पर भी काफी काम कर रही हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जैसा कि मैंने कहा, वह अपनी फिटनेस और गेंदबाजी दोनों पर काम कर रही है। फिटनेस का लेवल निश्चित रूप से बढ़ गया है। खासकर अभ्यास के दौरान दौड़ना, स्प्रिंट दौड़ना और कई अन्य चीजें शामिल हैं। वह वास्तव में कड़ी मेहनत कर रही है। उसमें सफल होने को लेकर और बेहतर खेलने की बहुत भूख है। वह इसके लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करना चाहती है। यहां तक कि जब हमारी बातचीत होती है, तो मैं उससे कहता हूं कि यह तो बस शुरुआत है, तुम्हें बहुत आगे जाना है और हर दिन अपने कौशल पर काम करना है।

यहां पढ़ें: धोनी, कोहली, रोहित नहीं रिंकू सिंह हैं इस खिलाड़ी के फैन, बताया अपने फेवरेट प्लेयर का नाम

close whatsapp