MS Dhoni Birthday

43 साल के हुए MS Dhoni, सलमान संग काटा केक, पत्नी साक्षी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो ने जीता इंटरनेट का दिल

महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को 43 साल के हो गए हैं।

MS Dhoni & Sakshi (Photo Source: X)
MS Dhoni & Sakshi (Photo Source: X)

MS Dhoni Birthday: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सितारों से लेकर फैंस तक उन्होंने इस खास मौके पर बधाई दे रहे हैं। माही के नाम से मशहूर धोनी ने इस बार अपना बर्थडे पत्नी साक्षी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ मनाया।  इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने उनके पैर भी छुए।

इस शानदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी ज़्यादा पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें, माही शनिवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ‘संगीत सेरेमनी’ के लिए मुंबई पहुंचे थे। इस समारोह के बाद ही उन्होंने होटल में अपना जन्मदिन मनाया।

MS Dhoni ने पत्नी साक्षी और सलमान खान के संग मनाया अपना बर्थडे

साक्षी ने धोनी के बर्थडे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बर्थडे बॉय केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां बॉलीवुड दबंग सलमान खान भी मौजूद थे। वीडियो में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा वह था साक्षी का धोनी के पैर छूना। साक्षी के इस जेस्चर ने इंटरनेट पर सभी का दिल जीत लिया है।

वहीं सलमान खान ने बाद में सोशल मीडिया पर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने एक्स पर माही के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब’

आपको बता दें कि, उनके जन्मदिन के मौके पर, यह भी घोषणा की गई कि हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा और सराहनीय बायोपिक में से एक ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जुलाई 2024 में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सफर पर आधारित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। एमएस धोनी के 43वें जन्मदिन के खास मौके पर इसे फिर से रिलीज किया गया है।

close whatsapp