MS Dhoni: साक्षी ने बताई धोनी के टेस्ट क्रिकेट से जल्दी संन्यास की वजह

MS Dhoni नहीं चाहते थे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना, वाइफ साक्षी ने बताया क्या थी मजबूरी; Viral Video

धोनी ने साल 2014 में अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

आईपीएल 2024 में भी 42 साल के एमएस धोनी (MS Dhoni) का बल्ला आग उगल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 16 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए थे। इस उम्र में भी धोनी की गजब की फिटनेस देखी जा सकती है। इस बार वह कप्तान नहीं हैं और सीजन की शुरुआत से पहले उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपकर सभी को चौंका दिया था।

धोनी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से लिया था संन्यास, जानें क्यों?

इससे पहले भी कई मौकों पर उन्होंने अचानक बड़े फैसले लिए जब किसी को उम्मीद नहीं थी। चाहे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास हो या वनडे-टी20 की कप्तानी छोड़ना हो या टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना हो। धोनी ने अपने अचानक लिए गए फैसलों से कई बार चौंकाया है। धोनी ने साल 2014 में अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। टीम तब ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थी और माही के फैसले से फैंस हैरान थे। हालांकि, उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह कोई नहीं जानता। अब इसके पीछे की वजह सामने आ गई है।

साक्षी ने MS Dhoni को लेकर किया बड़ा खुलासा

साक्षी ने खुलासा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने इतनी जल्दी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास क्यों ले लिया? हाल ही, चेपॉक में खेले गए KKR बनाम CSK आईपीएल मैच के दौरान एक फैन द्वारा एक पुरानी क्लिप साझा की गई थी, जिसमें वह 2014 में टेस्ट क्रिकेट से धोनी के अचानक संन्यास लेने के बारे में बात करते हुए देखी गई। वीडियो में साक्षी कहती हैं-

”जब वह टेस्ट क्रिकेट छोड़ रहे थे तो हमें संकेत मिले कि वह संन्यास लेने वाले हैं। मुझे यह भी याद है कि मैंने उनसे कहा था, ‘यदि आप बच्चा चाहते हैं, तो आपको कम से कम एक फॉर्मेट से संन्यास लेना होगा। क्योंकि अगर आप तीनों फॉर्मेट खेलते रहेंगे तो आपके पास अपने बच्चे के साथ खेलने या मौज-मस्ती करने का समय नहीं होगा।”

वीडियो में साक्षी यह भी कहती नजर आ रही हैं, ”जब जीवा का जन्म हुआ तो हॉस्पिटल में सब लोग कह रहे थे कि तुम्हारे पति नहीं आए। तब मैंने उनसे कहा कि उनकी प्राथमिकता क्रिकेट है और मेरी प्राथमिकता वह हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ”लोग मुझसे कहते हैं कि उनकी पत्नी होने के नाते मुझे बहुत त्याग करना पड़ा। मैं कहती हूं ऐसा कुछ भी नहीं है। हमारे बीच बहुत प्यार है। जब आप प्यार में होते हैं तो इसे बलिदान नहीं कहा जा सकता।”

देखें Sakshi Dhoni viral video about MSD Test retirement-

IPL से संन्यास ले सकते हैं धोनी 

ऐसी खबरें हैं कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। रुतुराज को कप्तान सौंपना यह एक संकेत की तरह देखा जा रहा है। धोनी जरूर चाहेंगे की वह अपने आखिरी आईपीएल में एक ट्रॉफी जीतकर जाए।

close whatsapp