साक्षी ने दिखाई धोनी की झलक, तो फैन्स का बन गया दिन शानदार - क्रिकट्रैकर हिंदी

साक्षी ने दिखाई धोनी की झलक, तो फैन्स का बन गया दिन शानदार

साक्षी ने सोशल मीडिया पर किया है एक पोस्ट शेयर।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन उनकी वाइफ साक्षी कई बार धोनी से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। ऐसा ही कुछ बार भी हुआ है, जिसने माही के फैन्स का दिन बना दिया है।

साक्षी के पोस्ट होते हैं कई बार धोनी से जुड़े हुए

धोनी को खुद के सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करें 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है, ऐसे में साक्षी कई बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी की तस्वीर या उनसे जुड़ा कोई वीडियो डालती रहती हैं। जिसे फैन्स जमकर लाइक और शेयर करते हैं।

साक्षी ने शेयर की धोनी के साथ एक क्यूट तस्वीर

*साक्षी ने सोशल मीडिया पर किया है एक पोस्ट शेयर।
*इस पोस्ट में अपने दोस्तों के साथ नजर रही हैं साक्षी।
*साथ ही तस्वीर में दिख रहे हैं साक्षी के साथ धोनी भी।
*काले रंग की शर्ट  में काफी ज्यादा कूल दिख रहे हैं माही।

अपने दोस्तों के साथ कपल की प्यारी तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

माही हाल ही में देखे गए थे पंत के लाइव में

कुछ समय पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज पंत इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे, इस दौरान उनके साथ रोहित शर्मा, सूर्य सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे। साक्षी ने भी लाइव ज्वॉइन कर लिया और धोनी को दिखा दिया, जिसके बाद माही कैमरे पर हाथ रखते हुए नजर आए थे।

अब मैदान पर कब दिखेंगे थाला?

कैप्टन कूल को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे 2 साल हो गए हैं, ऐसे में वो सिर्फ IPL में ही नजर आते हैं और अब धोनी साल 2023 में चेन्नई टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

close whatsapp