‘जब आपको लगता है कि शुभमन गिल मार्क वॉ या डेमियन मार्टिन की तरह खेल रहे वे आउट हो जाते हैं’
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में तैजुल इस्लाम की गेंद पर स्वीप लगाते हुए कैच आउट हो गए थे शुभमन गिल
अद्यतन - Dec 15, 2022 9:30 pm

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चटोग्राम के मैदान पर खेल रही है। पहले टेस्ट मैच को शुरू हुए आज दो दिन हो चुके हैं। फिलहाल टीम इंडिया मजूबत स्थिति में नजर आ रही है। पहली पारी में 404 रन बनाने वाली टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम के 133 रनों के अंदर 8 विकेट चटका दिए हैं।
हालांकि मैच में टीम इंडिया की तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल के आउट होने को लेकर पाकिस्तान टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने सवाल उठाए हैं।
बता दें कि भारत की पहली पारी में शुभमन गिल 20 रन बनाकर स्वीप लगाते हुए लेग स्लिप में तैजुल इस्लाम की गेंद पर यासिर अली के हाथों कैच आउट हो गए थे। बट ने कहा है कि जब आपको लगता है कि शुभमन गिल मार्क वॉ या डेमियन मार्टिन की तरह खेल रहे वे आउट हो जाते हैं।
सलमाल बट ने गिल को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के माध्यम से सलमान बट ने शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया। बट ने कहा, यह लापरवाही थी। आप टेस्ट क्रिकेट में स्वीप खेलते हैं और स्लिप में कैच देकर आउट हो जाते हैं। शुभमन गिल खेलते हुए अच्छे लगते हैं, लेकिन जब आपको लगता है कि शुभमन गिल मार्क वॉ या डेमियन मार्टिन की तरह खेल रहे वे आउट हो जाते हैं।
सलमान बट ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, यह अजीब है। आप टेस्ट टीम में ये 30-40 रन लंबे समय तक नहीं बना सकते। अगर आपको लगातार मौके मिल रहे हैं तो आपको उनका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की जरूरत है। आपके पास क्रीज के फ्रंट पर शाॅट है, आपके पास समय है, बस आपको अपने खेल का आनंद लेने की जरूरत है।