World Cup से पहले टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया उजागर - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup से पहले टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया उजागर

बट का मानना है कि वर्ल्ड कप में ये कमजोरी भारत को भारी पड़ सकती है।

Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter)

इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) खेला जाना है, जिसको लेकर सभी टीम तैयारियों में लगी हुई हैं। टूर्नामेंट का शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक 5 अक्टूबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा।

वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। पहले यह मैच 15 अक्टूबर को होने वाला था, लेकिन नवरात्रि और सुरक्षा चिंताओं के ध्यान में रखते हुए इसे रिशेड्यूल कर दिया गया है।

चूंकि टूर्नामेंट भारत की धरती पर खेला जाएगा, इसलिए टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार मानी जारी है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने भारतीय टीम की बड़ी कमजोरी का खुलासा किया है। उनका मानना है कि वर्ल्ड कप में ये कमजोरी भारत को भारी पड़ सकती है।

उन्हें स्पिनर्स के सामने दिक्कत हो रही है- सलमान बट

सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, हाल के दिनों में भारतीय टीम स्पिनर्स को अच्छे तरीके से नहीं खेल रही है। भारतीय बल्लेबाज स्पिनर्स को बखूबी खेलना जानते हैं, लेकिन अभी उन्हें स्पिनर्स के सामने दिक्कत हो रही है। इस कमी को भारतीय टीम को जल्द से जल्द दूर करना होगा।

पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज ने यह भी कहा कि हर एक टूर पर भारतीय टीम में काफी ज्यादा बदलाव किए जा रहे हैं। वर्ल्ड कप से पहले आपको पता होना चाहिए कि आपके 15 खिलाड़ी कौन-कौन से हैं और प्रत्येक खिलाड़ी को उनके रोल के बारे में पता होना चाहिए।

अगर आप खिलाड़ियों को आराम देकर दूसरे खिलाड़ियों को आजमाना चाहते हैं तो फिर ए टीम भेजिए और सभी खिलाड़ियों को आराम दीजिए। बट ने कहा कि अगर आपके आधे खिलाड़ी है और आधे नहीं है तो फिर आप नहीं कह सकते हैं कि ये आपकी प्रमुख टीम है।

यह भी पढ़ें-  ओली रॉबिन्सन के अलावा ये दो खिलाड़ी ले सकते हैं स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह: इयान बेल

close whatsapp